More
    HomeRashifalसाप्ताहिक राशिफल | 13 से 19 अक्टूबर 2025

    साप्ताहिक राशिफल | 13 से 19 अक्टूबर 2025

    साप्ताहिक राशिफल | 13 से 19 अक्टूबर 2025

    ज्योतिषाचार्य सीमा वधावन 

    मेष राशि

    इस सप्ताह आपके सारे कार्य पूर्ण होंगे एवं नए कार्यों की शुरुआत भी होगी। आर्थिक लाभ होगा, परंतु आगे बढ़ने के लिए ईमानदार रहें।
    सभी का सहयोग मिलेगा। अपनी बातों को स्पष्ट रूप से कहें। सेहत अच्छी रहेगी। लाल रंग का उपयोग शुभ रहेगा।

    वृषभ राशि

    यह सप्ताह महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें।
    विश्राम करें एवं किसी भी तरह का तनाव न लें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
    हरे रंग का प्रयोग करें और प्रकृति के साथ समय बिताएँ।

    मिथुन राशि

    यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में वृद्धि लेकर आएगा एवं कार्यों की अधिकता रहेगी। खर्च सोच-समझकर करें, अनावश्यक खर्चों से बचें।
    भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ आनंद से समय व्यतीत होगा। बोलने से पहले सोचें, सभी का सहयोग मिलेगा।
    पीले रंग का प्रयोग शुभ रहेगा।


    कर्क राशि

    कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए धन का संचय करें।
    स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार का तनाव न लें और विश्राम के लिए समय निकालें।
    घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी, गलतफहमियाँ दूर होंगी। सफेद रंग सफलता देगा।

    सिंह राशि

    सप्ताह की शुरुआत में कार्य धीमी गति से होंगे — धैर्य बनाए रखें। प्रेम संबंधों में तनाव संभव है, शांति से काम लें।
    सोशल मीडिया पर मान-सम्मान और आमदनी दोनों मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और सहयोग के योग हैं।
    सेहत का ख्याल रखें एवं खान-पान पर ध्यान दें। गोल्डन रंग का प्रयोग करें।

    कन्या राशि

    इस सप्ताह पैसों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बजट बनाकर चलें।
    कार्यस्थल पर आत्मविश्वास बनाए रखें। नए कार्यों को लेने में संकोच न करें।
    रिश्तों में धैर्य और वफादारी रखें। मानसिक बल से स्वास्थ्य समस्याएँ दूर होंगी। भूरे रंग का प्रयोग शुभ रहेगा।

    तुला राशि

    आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। आर्थिक मदद मिलने की संभावना है।
    कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपके साथ रहेंगे, मेहनत का फल प्रमोशन के रूप में मिल सकता है।
    प्रेम संबंधों में आभार प्रकट करने से खुशियाँ बढ़ेंगी। रोग से मुक्ति के योग हैं। गुलाबी रंग का प्रयोग करें।

    वृश्चिक राशि

    इस सप्ताह आर्थिक परेशानियाँ हो सकती हैं। अभाव महसूस होगा, लेकिन आप सामंजस्य बना लेंगे।
    कार्यक्षेत्र में धोखे से सावधान रहें, मान-सम्मान की हानि हो सकती है।
    सेहत का ध्यान रखें, व्यस्तता में भी समय पर भोजन करें। इम्यूनिटी बढ़ाएँ। बरगंडी रंग का प्रयोग करें।

    धनु राशि

    इस सप्ताह धन कमाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। किसी के मार्गदर्शन से दबाव महसूस हो सकता है, पर कार्यों से लाभ मिलेगा।
    भाग्य का साथ पाने के लिए मेहनत करें। पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक होगी।
    थकान और भागदौड़ से बचें। इंडिगो रंग का उपयोग लाभकारी रहेगा।

    मकर राशि

    आर्थिक रूप से सावधानी रखें, किसी पर अंधविश्वास न करें — धोखे की संभावना है।
    कार्यक्षेत्र में बड़ा पद या विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।
    संबंधों में मधुरता रहेगी, पर मानसिक चिंता हो सकती है। योग और ध्यान करें, डॉक्टर की सलाह लें।
    ग्रे रंग का अधिक उपयोग करें और कार्यों को प्लानिंग से करें।

    कुंभ राशि

    पैसों के निर्णय में जल्दबाजी न करें। प्रेम संबंधों में सच्चाई रखें।
    रचनात्मक कार्यों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश सफल रहेगी।
    नए अवसरों का स्वागत करें और लक्ष्यों पर मेहनत करें।
    स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उचित इलाज मिलेगा। रोग से मुक्ति के संकेत हैं। नीले रंग का प्रयोग शुभ रहेगा।

    मीन राशि

    हर कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से करें। प्रेम संबंधों में कठोर न बनें, पर अपनी बात रखें।
    धन कमाने के लिए सही तरीकों का उपयोग करें, अनावश्यक खर्चों से बचें।
    नए अवसर मिलेंगे, नई नौकरी के योग हैं।
    प्रेम संबंधों में शिथिलता आ सकती है, नए व्यक्ति का प्रवेश संभव है।
    स्वास्थ्य के लिए पूर्ण विश्राम करें, अन्यथा शारीरिक परेशानी हो सकती है।
    सी-ग्रीन रंग का उपयोग करें।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    इसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट                          https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here