साप्ताहिक राशिफल (29 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2025)
सीमा वधावन, ज्योतिषाचार्या
♈ मेष राशि – सप्ताह के प्रारंभ में छोटी यात्राओं का योग बन रहा है। पिता के साथ मतभेद हो सकता है। सप्ताह के मध्य में स्थितियाँ अनुकूल होंगी। अटके काम बनेंगे, प्रमोशन के योग बनेगे, अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक लाभ होगा। धन से जुड़े हुए कार्य आप इस समय में कर सकते हैं।
♉ वृषभ राशि – सप्ताह के आरंभ में कोई नई शुरुआत मत कीजिए। सप्ताह के मध्य में पिता के स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है। कार्यों को पूरा होने में वक्त लगेगा, कार्य में सावधानी रखनी पड़ेगी। सप्ताह के अंत में स्थितियाँ अनुकूल होंगी और कार्य क्षेत्र में बहुत सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन राशि – सप्ताह की शुरुआत में आपको प्रसिद्धि का योग है। हर कार्य में सफलता मिलेगी, रिश्तों की समस्याएँ दूर होंगी। सप्ताह के मध्य में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य मत कीजिए, समय साधारण है। सप्ताह के अंत में कार्यों में गलतियाँ हो सकती हैं, सोच-समझकर कार्य करें।
♋ कर्क राशि – सप्ताह का आरंभ बड़ी सफलता से हो रहा है। यश, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, सेहत की दिक्कत दूर होगी। सप्ताह के मध्य में पार्टनरशिप का कोई भी कार्य किया जा सकता है। रिश्तों में मतभेद दूर होंगे। सप्ताह के अंत में कोई महत्वपूर्ण कार्य मत कीजिएगा।
♌ सिंह राशि – सप्ताह के प्रारंभ में बच्चों का विशेष ध्यान रखिए। पार्टनर के साथ तालमेल बनाएँ, मन परेशान रह सकता है। सप्ताह के मध्य में मान-सम्मान मिलेगा, नौकरी से लाभ होगा। सप्ताह का अंत अनुकूल रहेगा, रिश्तों में बात को आगे बढ़ा सकते हैं और आर्थिक लाभ होगा।
♍ कन्या राशि – सप्ताह के शुरू में परिवार में तनाव रहेगा, क्लेश हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखिए। सप्ताह के मध्य में बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। किसी से भी वाद-विवाद न करें। सप्ताह के अंत में बिगड़े काम बनेंगे, प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी और यात्रा से लाभ होगा।
♎ तुला राशि – सप्ताह की शुरुआत में कामयाबी मिलेगी। मान-सम्मान और यश प्राप्त होगा। मीटिंग्स में सफलता मिलेगी। जो कार्य शुरू करेंगे वह पूरा होगा। सप्ताह के मध्य में परिवार से अनबन हो सकती है, कलह की स्थिति बनेगी, माता की सेहत का ध्यान रखिए। सप्ताह के अंत में पार्टनर से आरोप-प्रत्यारोप से बचें और कुछ रचनात्मक कार्य करें।
♏ वृश्चिक राशि – सप्ताह के प्रारंभ में खान-पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य नरम रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें। सप्ताह के मध्य में समय अनुकूल है, यात्राओं से लाभ होगा, मान-सम्मान और यश बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में पारिवारिक वातावरण में तनाव हो सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♐ धनु राशि – सप्ताह की शुरुआत बहुत शुभ है। यश, मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ आनंद का समय व्यतीत होगा और सबका सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में खान-पान का ध्यान रखें, पैसों का लेन-देन न करें। सप्ताह के अंत में यात्राओं से लाभ मिलेगा और कार्य सफल होंगे।
♑ मकर राशि – सप्ताह के शुरू में अनावश्यक यात्राएँ हो सकती हैं। डॉक्टर और हॉस्पिटल के चक्कर लग सकते हैं, सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के मध्य में अटके काम बनेंगे, महत्वपूर्ण कार्य कर लीजिए। कहीं घूमने जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में समय ठीक-ठाक रहेगा, पैसों का लेन-देन न करें और सेहत का ध्यान रखें।
♒ कुम्भ राशि – सप्ताह के आरंभ में आर्थिक लाभ होगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा, इच्छा पूर्ति होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं, सेहत का ध्यान रखें। सप्ताह के अंत में पदोन्नति का लाभ मिलेगा, कार्य पूरे होंगे और परिवार से प्रसन्नता मिलेगी।
♓ मीन राशि – सप्ताह की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में तरक्की होगी। मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी, लोगों से सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आर्थिक लाभ होगा और अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। मनोकामना पूर्ण होगी। सप्ताह के अंत में यात्राओं से बचें और पैसों का सोच-समझकर उपयोग करें।
मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c
इसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html


