नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, विवाह समारोह में बेटियों के सशक्तिकरण पर जोर
अलवर। सामूहिक विवाह समारोहों में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
रविवार को श्री राम जानकी विवाह समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मंत्री शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे लाखों परिवारों को लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में सेवा भारती समिति के अध्यक्ष अतुल सिंह, हरमीत सिंह मेंदीरत्ता, अशोक कुमार आहूजा, सतीश यादव, राजन मल्होत्रा, विजय मुनि महाराज, गंगा दास वेदांती, ममता त्यागी, डॉ. घनश्याम सैनी, राजेंद्र गुप्ता, रुचि रानी, हरि नारायण मुखीजा, शैलेंद्र सिंह, गिरधारी लाल शर्मा, सुमन बंसल और अनिल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कश्यप समाज के विवाह समारोह में भी रहे शामिल
इससे पूर्व मंत्री शर्मा ने जयसमंद बांध पर कश्यप समाज उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में भी भाग लिया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ ही प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और गरीब परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत प्रदान करते हैं। मंत्री ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां समाज को नई दिशा देती हैं, इसलिए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर रामोतार कश्यप, इन्द्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


