जन्मदिवस पर सेवा कार्य: खैरथल में रक्तदान सहित जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित
खैरथल। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा ने जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया। पूरे दिन चले आयोजनों में रक्तदान, गौसेवा, वृक्षारोपण और जरूरतमंद बच्चों को फल वितरण जैसे सेवा कार्य किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 125 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए समर्पित किया जाएगा। इसके बाद खैरथल गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।
सेवा दिवस के अंतर्गत बच्चों को फल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भंवर जितेंद्र सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह का सार्वजनिक जीवन जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित सेवा कार्य समाज के प्रति कांग्रेस की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। उन्होंने रक्तदाताओं एवं कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
तिजारा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़े रहने की रही है। सेवा दिवस के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का कार्य किया है और समाज को सकारात्मक संदेश दिया है।
इस अवसर पर प्रधान बीपी सुमन, विजेंद्र चौहान, पूर्व प्रधान तिजारा फतेह मोहम्मद, बाबूलाल यादव, रामअवतार चौधरी, गोपीचंद शर्मा, जयप्रकाश हेडाऊ, नारायण छंगाणी, दिलीप जांगिड़, रुपेश यादव, इंदर सिंह, अंकित चौधरी, माहीपाल चौहान, पवन खटाना, यश अग्रवाल, देवेंद्र विधूड़ी, प्रभु दयाल, मुकेश सैनी, भरत चौधरी, रामफूल, खुर्शीद खान, उस्मान खान, मनोज बुराडिया, राहुल रसगोन, अभिषेक हेडाऊ, शकील अहमद, संदीप अग्रवाल, सुंदर पटेल, संजय गुर्जर, रामनिवास प्रजापत, मेहर दीन खान, आसिफ खान, अर्जुन राजपूत, कपिल शर्मा, शौकत खान, लकी मीणा, सद्दाम खान, हनुमान गुर्जर, प्रेम प्रकाश नैना, सुभाष यादव, अजीत यादव, शेखर यादव, विनोद राजपूत, पुष्पेंद्र चौहान, संदीप जाटव, आसम खान, शकील अहमद बागोर, डेविड मर्दन, बलवंत महारानियां, सिद्धांत शर्मा, विक्रम यादव, अनिल रोहिल्ला, भीम पटेल, ओमवीर रहीसा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे दिन उत्साह, सहभागिता और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


