प्राचीन प्रतिमाओं का मंगल प्रवेश महोत्सव, समिति गठन के साथ तैयारियां तेज
अलवर। 21 एवं 22 जून 2026 को श्री रावण पार्श्वनाथ भगवान सहित अन्य प्राचीन जिनबिंबों के नवीन जिनालय में मंगल प्रवेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में व्यवस्था समिति का गठन किया गया तथा आयोजन को अनुशासित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।
महासचिव निर्मल पालावत ने बताया कि महोत्सव की पत्रिका लेखन का धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ लाभार्थी परिवार प्रमोद कुमार–सौरभ कुमार जैन परिवार द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मंगल कार्यों की शुरुआत की गई।
उन्होंने बताया कि श्री रावण पार्श्वनाथ भगवान के नवीन जिनालय के जीर्णोद्धार की प्रेरणा मनोज कुमार बाबूलाल हरण से प्राप्त हुई, जिनका आयोजन के दौरान सानिध्य एवं मार्गदर्शन भी समाज को प्राप्त होगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि 21-22 जून को आयोजित होने वाले महोत्सव की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सर्वसम्मति से मंगल प्रवेश समिति का गठन किया गया। बैठक में ट्रस्ट मंडल के सदस्य एवं समाज के गणमान्य महिला-पुरुष उपस्थित रहे और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
कोषाध्यक्ष कान्ति जैन ने बताया कि बैठक में जयपुर से संजीव पालावत एवं राजीव पालावत सहित अनेक समाजबंधुओं ने भाग लिया। समिति में अशोक पालावत को संयोजक तथा प्रमोद जैन को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मंगल प्रवेश समिति में योगेश पालावत, मुंशीलाल जैन, अनिल संघेती, महेंद्रकुमार संघेती, कमलेश जैन, पुनीत पालावत (सूरत), हेमेन्द्र पालावत (मुंबई), योगेश संघेती, दीपचंद जैन, मनोज पालावत तथा रवि जैन (कालाकुआं, अलवर) को सदस्य बनाया गया है।
बैठक में महेन्द्र कुमार जैन, कमलेश जैन, दीपचंद जैन, मनीष जैन, हर्षवर्धन पालावत, रुपेश पालावत और यश पालावत सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने महोत्सव को धार्मिक गरिमा, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता के साथ सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


