गंज किशनगढ़बास में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का सर्वसम्मति से लिया निर्णय
किशनगढ़बास। सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति की मासिक बैठक रविवार को गंज स्थित सैनी सभा भवन में समिति के प्रधान अशोक सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान अशोक सैनी ने बताया कि समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर सदस्यों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 20 सितंबर 2026 को गंज, किशनगढ़बास में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा समाज में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।
बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में मुकेश सैनी एडवोकेट, मातादीन सैनी (बाऊजी), बाबूलाल जी सरपंच, राजेश सैनी (गद्दुवास), शीशराम सैनी (गद्दुवास), प्रेम सैनी (मातोर), शेर सैनी, मुकेश सैनी, सुभाष सैनी, ओम सैनी, नरेश सैनी, मंगतूराम सूबेदार, हिमेश सैनी, बिजेन्द्र पीएल, पदम सैनी, हिमांशु सैनी, जोंटी सैनी, राकेश सैनी, संजय सैनी, महादेव सैनी, हीरालाल (खैरथल), मातादीन (हरसोली), रूपचंद जी (हरसोली), भवानी (बंबोरा) तथा बलवान (पालपुर) सहित समाज के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

