More
    Homeराजस्थानअलवर‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का सीधा प्रसारण अलवर में 11 मई को होगा

    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का सीधा प्रसारण अलवर में 11 मई को होगा

    त्रिपोलिया महादेव मंदिर में जिला स्तरीय आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति वाला कार्यक्रम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व दिखाया जाएगा लाइव

    अलवर। सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने एवं मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित किए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का जिला स्तर पर 11 मई को अलवर में सीधा प्रसारण किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित होगा।

    अलवर जिले में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण त्रिपोलिया महादेव मंदिर में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आमजन के पहुंचने की संभावना है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    कार्यक्रम के समन्वय और व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर के सम्पूर्ण पर्यवेक्षण में पर्यटन विभाग की उप निदेशक श्रीमती टीना यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही देवस्थान विभाग के निरीक्षक सुमित वर्मा एवं संग्रहालयाध्यक्ष सुश्री रेणु मीना को सह-नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि श्रद्धालु सुचारू रूप से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकें।

    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन भारतीय सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और ऐतिहासिक गौरव के प्रतीक के रूप में किया जा रहा है। इस अवसर पर सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व, पुनर्निर्माण की गौरवगाथा और भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here