More
    Homeराजस्थानअलवरएमिड स्थापना दिवस पर होगा भव्य आयोजन, शिक्षा परिवर्तन पर होगा मंथन

    एमिड स्थापना दिवस पर होगा भव्य आयोजन, शिक्षा परिवर्तन पर होगा मंथन

    जुगमंदिर तायल स्मृति में एमिड डिजिटल लर्निंग केंद्र का शुभारंभ, शिक्षा परिवर्तन पर होगा मंथन

    अलवर। मेवात इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड डेवलपमेंट (एमिड) एवं जुगमंदिर तायल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 23 जून 2026 को एएमिड के 26वें स्थापना दिवस तथा संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रो. जुगमंदिर तायल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जुगमंदिर तायल डिजिटल लर्निंग एवं संदर्भ केंद्र, बेलाका का शुभारंभ भी किया जाएगा।

    कार्यक्रम के तहत “शिक्षा का सामाजिक परिवर्तन में योगदान” विषय पर विचार-विमर्श आयोजित होगा, जिसमें शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव, नवाचार और समावेशी विकास जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा को सामाजिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में संवाद को बढ़ावा देना है।

    आयोजन 23 जून (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जुगमंदिर तायल डिजिटल लर्निंग एवं संदर्भ केंद्र, बेलाका (अलवर) में होगा। कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली के प्रो. गंगा सहाय मीणा मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे, जबकि एएमिड संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जीवन सिंह मानवी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

    आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल स्थापना दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में नए विमर्शों को आगे बढ़ाने का मंच भी बनेगा। डिजिटल लर्निंग एवं संदर्भ केंद्र के शुभारंभ से ग्रामीण एवं स्थानीय विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

    संस्था ने शिक्षाविदों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है। आयोजन में सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here