More
    Homeराजस्थानजयपुरहर वर्ग के लिए यह माँ फिल्म बेहतर है, इससे सभी को...

    हर वर्ग के लिए यह माँ फिल्म बेहतर है, इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए – हरिभाऊ बागड़े

    राजस्थान की फिल्म माँ के विशेष शो में पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल। किया दीप प्रज्ज्वलित कर शो का शुभारंभ

    जयपुर। आज राजस्थान रॉयलवुड ग्रुप रिलीज के तहत विशेष शो में राजस्थान के महामहिम के मुख्य आथित्य में राज जांगिड और भानी सिंह की मुख्य भूमिका से सजी राजस्थान की सुपरहिट फिल्म माँ का शो प्रदर्शित किया गया ।

    इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ किशनराव वागड़े ने कहा कि राजस्थानी भाषा नही संस्कृति है और राजस्थान अपने आप में बहुत सभ्यता और संस्कार समेटे हुऐ है , राजस्थान में ऐसी ही पारिवारिक फिल्में बनाई जानी चाहिए , जिनसे रिश्तों में अलगाव और बिखराव न हो। परिवार में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता बनी रहे , फिल्म देखने के बाद उन्होने कहा कि ऐसी फिल्में समाज को दिशा देती है । राजस्थानी फिल्मों के अभिनेता व माँ फिल्म के मुख्य नायक राज जांगिड द्वारा किए जा रहे बरसौ से सिनेमा उत्थान के लिए कार्य की प्रसंशा की ।

    इस अवसर पर राज्यपाल के सिनेमा हाॅल पहुंचने पर फिल्म को प्रस्तुत कर्ता पदम ग्रुप के डायरेक्टर गौसेवी भामाशाह धर्मचंद कुलरिया, सिविल लाइंस विधायक डाॅ. गोपाल शर्मा , डाॅ. समित शर्मा , रॉयलवुड ग्रुप के एन के मित्तल, नीलू शर्मा , प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर लखविंदर सिंह और फिल्म माँ के मुख्य नायक राज जांगिड ने फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया ।

    इस अवसर पर सिविल लाइंस विधायक डाॅ. गोपाल शर्मा ने कहा की माँ जैसे प्रयास राजस्थानी सिनेमा को नई पहचान देने के साथ-साथ हमारी संस्कृति, परंपराओं और भावनात्मक विरासत को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, हमारी मातृभाषा और हमारी मिट्टी से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे तक पहुँचाने का प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है।

    ऐसी पारिवारिक संदेशप्रद माँ फिल्म देखने के बाद लगता है की राजस्थान फिल्म इण्डट्रीज फिर से करवट ले रही है ।
    फिल्म के विशेष शो को देखने बाद हवा महल विधायक बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा की ऐसी फिल्में समाज को दिशा देती है और ऐसी फिल्मों से समाज में जागरूक्ता आती है । मैं जितने भी फिल्म निर्माता-निर्देशक- लेखक है उन सब से कहना चाहता हू कि अपने राज्य की कहानियां पर फिल्मों का निर्माण किया जाए जिससे समृद्ध राजस्थान का बखान सारे देश में हो । फिल्म यही संदेश दे रही है की समाज की युवा पीढ़ी में अपने माता-पिता के प्रति प्रेम सद्भाव कम ना हो , मात पिता की सेवा ही ईश्वर सेवा है ।

    इस अवसर पर इंटिरियर जगत की शख्सियत गौभक्त धर्मचंद कुलरिया ने फिल्म देखकर भावुक होते हुए कहा की यह फिल्म नही शिक्षा का मंदिर है और समाज में फिल्मो से कुरितिया फैल रही है , पर कुछ फिल्मे ऐसी होती है जिनके माध्यम से समाज में जागृति उत्पन्न होती है ।

    कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव वागड़े, डाॅ. गोपाल शर्मा , गौसेवी धर्मचंद कुलरिया , एन के मित्तल , लखविंदर सिंह व नीलू जी शर्मा , राज जांगिड ने दीप प्रज्ज्वलित कर फिल्म का शुभारंभ किया ।

    इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक अधिकारी डॉ. समित शर्मा , राज्यपाल के ओ.एस.डी. राजकुमार सागर , भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल, उद्योगपति राधाकिशन जांगिड , डाॅ. श्रीनिवास जांगिड, राजस्थान फिल्म इण्डस्ट्रीज के श्रवण सागर कल्याण , राजेश जांगिड, पी एम डुडी , राॅकी एस संतोष, फिल्म निर्देशक धर्मेन्द्र उपाध्याय , रेखा परिहार, निर्माता आदित्येन्दर शर्मा , उद्योगपति हरिओम शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार एम डी सोनी , जिला अध्यक्ष मुकेश झाझवड, डाॅ. शांति सैनी , समाजसेविका ललिता शर्मा , डाॅ. इंदु सैनी , आर डी भाटी, भाग्यश्री सैनी , हरिशंकर जांगिड, नंदलाल खण्डेला, नया सवेरा के हरलाल , नवरंग जांगिड , अंकुर खण्डेलवाल, उग्रसेन तंवर, प्रेम राठौड़ , अक्षरा सिंह, आदि सैकड़ो गणमान्य दर्शको के साथ महिलाओ का अपार जनसमूह उपस्थित हुआ ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here