More
    Homeराजस्थानअलवरहोली पर सजा 150 वर्ष पुराना नानकशाही स्वांग, कलाकारों को मिला सम्मान

    होली पर सजा 150 वर्ष पुराना नानकशाही स्वांग, कलाकारों को मिला सम्मान

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने पहल सेवा संगठन के स्वांग कार्यक्रम में की शिरकत, काशीराम सर्किल से कंपनी बाग तक निकला जुलूस

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने होली के अवसर पर पहल सेवा संगठन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले स्वांग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों का सम्मान कर पारंपरिक स्वांग को बाजार के लिए रवाना किया।

    राज्यमंत्री ने जिलेवासियों को रंगोत्सव होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागौरी परंपरा से जुड़ा 150 वर्ष पुराना ऐतिहासिक और राजशाही नानकशाही सेठ-सेठानी का स्वांग होली से एक दिन पूर्व शहर के मुख्य बाजारों में निकाला जाता है। यह आयोजन लोक संस्कृति, लोकनाट्य और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    उन्होंने कहा कि होली का पर्व रंगों के साथ प्रेम, एकता और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त करने का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही यह लोक परंपराओं के संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश भी देते हैं।

    स्वांग काशीराम सर्किल से शहर के प्रमुख बाजारों से होता हुआ कंपनी बाग पहुंचा, जहां राज्यमंत्री ने कलाकारों का स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पं. जले सिंह, सतीश यादव, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, जितेंद्र, युवराज शर्मा, पहल सेवा संस्थान के अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल सहित प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here