More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशसवा लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे MP SET में, दिसंबर में एडमिट कार्ड...

    सवा लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे MP SET में, दिसंबर में एडमिट कार्ड होंगे जारी

    भोपाल | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) में पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 27 नवंबर तक अभ्यर्थियों को आवेदन करना थे। लगभग सवा लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए फार्म जमा किए है। आयोग ने 11 जनवरी 2026 में परीक्षा रखी है। अगले कुछ दिनों में केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। उसके बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी होंगे।

    इस दिन से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे

    अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर अंतिम सप्ताह से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रदेशभर के सरकारी विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को पात्रता होना पड़ता है। इसके लिए आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2025 रखी है। 25 अक्टूबर से आवेदन मंगवाए गए थे, जिसमें पंजीयन के लिए अभ्यर्थियों को एक महीने का समय दिया था। बिना विलंब शुल्क अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने के लिए 27 नवंबर तक का समय दिया था। अगले कुछ दिन फार्म जमा करने के साथ ही तीन हजार रुपये अतिरिक्त जमा करना होंगे। आयोग ने संभाग मुख्यालय जिलों में केंद्र बनाने का फैसला लिया है। अगले कुछ दिनों में केंद्रों की सूची जारी होगी। साथ ही उड़नदस्ते और निरीक्षक दल भी बनाए जाएंगे।

    आयोग के रवींद्र पंचभाई ने बताया कि 11 जनवरी को परीक्षा करवाई जाएगी। उसके पंद्रह दिन पहले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होंगे। वे कहते है कि सवा लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वैसे जिन शहरों में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी होंगे। वहां परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक रहेगी।

    40 विषयों का सिलेबस जारी

    राज्य पात्रता परीक्षा 2025 को लेकर आयोग ने सिलेबस जारी कर दिया है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं, जो कुल 300 अंकों के होते हैं। पेपर-I में 50 प्रश्न पूछे जाते है, जो टीचिंग और रिसर्च आधारित रहते है। प्रत्येक सही जवाब पर अभ्यर्थियों को दो अंक दिए जाएंगे। जबकि पेपर-II में विषय आधारित होगा। लगभग 100 प्रश्नों के जवाब अभ्यर्थियों को देना होंगे। यह पेपर 200 अंक का होगा। आयोग ने 40 विषयों का नया सिलेबस तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here