योजनाओं के सेवा लाभ के लिए एक छत के नीचे मिलेगा समाधान
अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 18 जून को जिलेभर में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा तथा प्राप्त परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में नागरिक इन शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं और अपनी समस्याओं का समाधान भी करा रहे हैं।
इन शहरी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर
18 जून को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 9, 10 एवं 11 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा नगर पालिका बड़ौदामेव के वार्ड 6, खेड़ली के वार्ड 4, बहादुरपुर के वार्ड 4, रामगढ़ के वार्ड 7 एवं 8, नौगांव के वार्ड 4, कठूमर के वार्ड 4, थानागाजी के वार्ड 4, मालाखेड़ा के वार्ड 4, गोविंदगढ़ के वार्ड 4, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 4 तथा राजगढ़ के वार्ड 7 एवं 8 के लिए भी शिविर लगाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में समस्त निकाय क्षेत्र के नागरिकों के लिए विशेष शहरी सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों में 18 जून को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत केसरपुर एवं घाटला, गोविंदगढ़ की बारोली, कठूमर की मसारी एवं रेटा, लक्ष्मणगढ़ की हसनपुर एवं खुडियाना, मालाखेड़ा की नैथला, रामगढ़ की चोरोटी पहाड़ एवं अलावड़ा, थानागाजी की सुरजनपुर, टहला की घेवर एवं नांडू तथा रैणी की जामडोली ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


