More
    Homeदेश25 साल पुरानी दुश्मनी में खूनी बदला, पिता के कातिल को बेटे...

    25 साल पुरानी दुश्मनी में खूनी बदला, पिता के कातिल को बेटे ने मार डाला; 12 पकड़े

    चेन्नई तमिलनाडु के मदुरै से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 25 साल पहले हुई अपने पिता की हत्या का बदला लेते हुए एक युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। सोलाई अलागपुरम के पास एक 26 साल के युवक ने साल 2001 में हुई पिता की हत्या के एक आरोपी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बालमुरुगन और उसके साथियों समेत कुल 12 लोगों को महज पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

    कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी बालमुरुगन और उसके साथी ऑटो-रिक्शा व दोपहिया वाहनों पर सवार होकर आए थे। उन्होंने सोलाई अलागपुरम निवासी 57 वर्षीय सप्पानी सरवनन पर जयहिंदपुरम के पास एक दुकान के सामने घेरकर हमला कर दिया। बदमाशों ने सरवनन पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए, जिससे उनके सिर, पेट, कूल्हे और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाय करने आई सरवनन की पत्नी और बेटे को भी हमलावरों ने धमकाया और उन पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल सरवनन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    25 साल पुराना खूनी बदला और पुलिस की कार्रवाई

    पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक सप्पानी सरवनन साल 2001 में हुए पुष्पराज हत्याकांड के 8 आरोपियों में से एक था। पुष्पराज को वेस्ट मासी स्ट्रीट का कुख्यात बदमाश बताया गया था। पुलिस के अनुसार, पुष्पराज की हत्या के 8 आरोपियों में से 5 की पहले ही प्राकृतिक मौत हो चुकी थी, जबकि बाकी बचे तीन आरोपियों को पुष्पराज के साथियों व परिजनों ने मौत के घाट उतार दिया। मुख्य आरोपी बालमुरुगन (पुष्पराज का बेटा) पिछले काफी समय से सरवनन से अपने पिता की मौत का बदला लेने की फिराक में था और सही मौके की तलाश कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और मास्टरमाइंड बालमुरुगन सहित सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here