More
    Homeराजस्थानअलवर50 वर्ष पुराने एलएलबी विद्यार्थियों का अलवर में होगा ऐतिहासिक मिलन समारोह

    50 वर्ष पुराने एलएलबी विद्यार्थियों का अलवर में होगा ऐतिहासिक मिलन समारोह


    21 दिसंबर को रिवाज रिसोर्ट में जुटेंगे 50 वर्ष पुराने राजर्षि कॉलेज के  छात्र, साझा करेंगे यादें

    मिशनसच न्यूज, अलवर।
    अलवर के राजर्षि कॉलेज में सन् 1971 से 1974 के बीच एलएलबी की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का करीब 50 वर्षों बाद ऐतिहासिक मिलन समारोह अलवर में आयोजित किया जा रहा है। यह विशेष मिलन कार्यक्रम 21 दिसंबर को शहर के कम्पनी बाग के सामने स्थित रिवाज रिसोर्ट में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

    अलवर के वरिष्ठ अधिवक्ता खिल्लीमल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में अलवर आए उस दौर के एलएलबी विद्यार्थी एवं न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी रामकिशन यादव और बी.डी. खंडेलवाल से इस विषय में चर्चा हुई। आपसी विचार-विमर्श के बाद इस स्मरणीय मिलन समारोह को अलवर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

    उन्होंने बताया कि लगभग 50 वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है, जब उस समय के एलएलबी विद्यार्थी एक मंच पर एकत्रित होकर अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पढ़ाई के दिनों के संस्मरण, न्यायिक और अधिवक्ता जीवन के अनुभवों के साथ-साथ आपसी संवाद के जरिए पुरानी यादों को ताजा किया जाएगा।

    मिलन समारोह को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम में उत्सव और आत्मीयता का माहौल बनेगा। आयोजकों के अनुसार यह मिलन न केवल पुराने मित्रों को फिर से जोड़ने का अवसर देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

    गौरतलब है कि राजर्षि कॉलेज अलवर से पढ़े एलएलबी विद्यार्थियों ने न्यायिक सेवा, अधिवक्ता एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह मिलन समारोह उनके गौरवशाली सफर को एक बार फिर याद करने और सम्मान देने का अवसर प्रदान करेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here