More
    Homeराजस्थानअलवर8 से 15 फरवरी तक भक्ति संग होगा शिव कृपा आनन्द महोत्सव

    8 से 15 फरवरी तक भक्ति संग होगा शिव कृपा आनन्द महोत्सव

    श्री राम मंदिर, अपना घर शालीमार में परम पूज्य डॉ. शिवम् साधक जी महाराज के सानिध्य में शिव कृपा आनन्द महोत्सव, शिव कथा, कलश यात्रा, भजन संध्या और 108 रुद्राभिषेक का आयोजन होगा।

    मिशनसच न्यूज, अलवर। ब्रह्मलीन परम पूज्य भक्ति सम्राट संत गुरुजी शिवानन्द साधक जी महाराज (डेरा वाले बाबा – श्रीधाम वृन्दावन) की असीम अनुकम्पा एवं परम पूज्य डॉ. शिवम् साधक जी महाराज के सानिध्य में शिव कृपा आनन्द महोत्सव शिव कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक महोत्सव 08 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक श्री राम मंदिर, अपना घर शालीमार, अलवर में आयोजित होगा।

    महोत्सव की शुरुआत 08 फरवरी को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी, जो भक्तिधाम मंदिर, गेट नंबर-3 से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ धर्ममय वातावरण का निर्माण करेंगे।

    परम पूज्य डॉ. शिवम् साधक जी महाराज ने कहा कि यदि जीवन में पाप से दूर रहना है तो सदैव धर्म से जुड़े रहना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कथा और सत्संग से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। साधक सेवा समिति अलवर के अध्यक्ष डॉ. एस.सी. मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि 09 से 15 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक शिव कथा एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    दिनवार कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे—
    09 फरवरी – गणेश जी का 1008 सहस्त्रनाम
    10 फरवरी – खाटूश्याम ज्योति पूजन एवं भजन संध्या
    11 फरवरी – ब्रज सांस्कृतिक कार्यक्रम, चरकुला नृत्य (सायं 7 बजे)
    12 फरवरी – सुन्दरकाण्ड पाठ
    13 फरवरी – हल्दी, मेहंदी एवं भजन संध्या
    14 फरवरी – हिंडोला उत्सव एवं भजन संध्या
    15 फरवरी – 108 महा विशेष रुद्राभिषेक, ज्योतिर्लिंग पूजन, भगवान शिव की बारात एवं कन्या विवाह

    आयोजन के दौरान श्रद्धालु शिव कथा श्रवण, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ उठा सकेंगे। समिति ने सभी भक्तों से सपरिवार पधारकर धर्मलाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here