More
    Homeराजस्थानअलवरइंस्टाग्राम पर जेल का वीडियो डालना पड़ा भारी, फिरोज गिरफ्तार

    इंस्टाग्राम पर जेल का वीडियो डालना पड़ा भारी, फिरोज गिरफ्तार

    केंद्रीय कारागार का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

    अलवर। केंद्रीय कारागृह अलवर के अंदर वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले हार्डकोर अपराधी फिरोज खान को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं।

    पुलिस के अनुसार आरोपी फिरोज खान ने केंद्रीय कारागृह के भीतर वीडियो बनाकर उसे अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन हरकत में आया और मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई।

    थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि 23 जुलाई 2026 को केंद्रीय कारागृह के जेल अधीक्षक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किया गया था। कारागृह अधिनियम के तहत जेल परिसर में मोबाइल फोन, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।

    विशेष टीम ने की कार्रवाई

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. दीपक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी तथा वृत्ताधिकारी उत्तर शहर अंगद शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी फिरोज खान पुत्र खुर्शीद खान निवासी मन्नाका, थाना वैशाली नगर, अलवर का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ वर्ष 2019 से वर्ष 2025 तक विभिन्न थानों में लगभग 12 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

    कई गंभीर मामलों में है आरोपी

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एनईबी, कोतवाली, राजगढ़ और वैशाली नगर थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी वसूली, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं।

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश चंद्र, उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह, कांस्टेबल दीपक, जगत, बिजेंद्र कुमार और सोशल मीडिया सेल के राहुल की विशेष भूमिका रही।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here