More
    Homeराजस्थानअलवरदीपावली पर शिक्षकों और कर्मचारियों को मिठाई भेंट, पांच विद्यालयों में हुआ...

    दीपावली पर शिक्षकों और कर्मचारियों को मिठाई भेंट, पांच विद्यालयों में हुआ स्नेह मिलन समारोह

    रोटरी चैरिटेबल ब्लड सेंटर के अध्यक्ष राजेश सिंघल ने दीपावली पर बांटे मिठाई के पैकेट, सामाजिक सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का दिया संदेश

    अलवर। दीपावली के पावन पर्व पर आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर में दीपावली स्नेह मिलन एवं मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी चैरिटेबल ब्लड सेंटर के अध्यक्ष राजेश सिंघल ने अलवर के पांच विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाओं और कर्मचारियों को मिठाई के पैकेट वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

    पांच विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को बांटी मिठाई

    कार्यक्रम के दौरान आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर; आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालवीय नगर; शीला रानी अरोड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय; उच्च प्राथमिक विद्यालय, लाजपत नगर और उच्च प्राथमिक विद्यालय, राम गली के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को मिठाई के पैकेट वितरित किए गए।

    रोटरी चैरिटेबल ब्लड सेंटर के अध्यक्ष राजेश सिंघल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को प्रेम, आत्मीयता और सहयोग की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया।

    सामाजिक सेवा कार्यों की दी जानकारी

    इस अवसर पर राजेश सिंघल ने रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं ब्लड सेंटर की ओर से समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामूहिक सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

    कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष के.के. खंडेलवाल, अशोक मित्तल, भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री नीरज कुमार, डॉ. अमित छाबड़ा, सेवा भारती समिति के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार आहूजा और अरुण कुमावत की उपस्थिति रही।

    अतिथियों का किया स्वागत, प्रधानाचार्य ने किया संचालन

    कार्यक्रम में स्थानीय प्रबंधन समिति के जगदीश पवार, राम प्रकाश शर्मा और डॉ. मानसिंह जायसवाल भी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सैनी ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि अतिथियों का परिचय श्रीमती राजकोर ने करवाया।

    कार्यक्रम सौहार्द, आत्मीयता और सेवा भावना के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here