More
    Homeराजस्थानअलवररामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनामी बदमाश अख्तर उर्फ मित्तल गिरफ्तार

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनामी बदमाश अख्तर उर्फ मित्तल गिरफ्तार

    ₹10 हजार के इनामी अख्तर उर्फ मित्तल को दबोचा, पालपुर गैंग के सरगना से पूछताछ जारी

    अलवर। जिले की रामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹10 हजार के इनामी बदमाश अख्तर उर्फ मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को नाबालिग के अपहरण के मामले में पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, वह तिजारा क्षेत्र में सक्रिय पालपुर गैंग का सरगना है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

    थाना प्रभारी अजीत बड़सरा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

    पुलिस के अनुसार, अख्तर उर्फ मित्तल के खिलाफ विभिन्न थानों में अपहरण, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कुल 48 मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

    उज्जैन तक बदलता रहा ठिकाने

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। फरारी के दौरान वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी छिपा रहा। पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।

    पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फरारी के दौरान उसके संपर्क किन अपराधियों से रहे और वह अन्य किन मामलों में शामिल रहा है।

    पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके। इस कार्रवाई को रामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here