जिलेभर के महाविद्यालयों में प्रदर्शन, छात्रसंघ चुनाव बहाली सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन का किया घेराव
अलवर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से शुक्रवार को अलवर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की समस्याओं एवं छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। परिषद ने राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
छात्रसंघ चुनाव बहाली सहित रखीं 6 प्रमुख मांगें
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी ने छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं मूलभूत समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। परिषद की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—
- छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं।
- रिबेल फॉर्म की फीस बैक क्लियर होने पर वापस की जाए।
- महाविद्यालय पुस्तकालयों में विद्यार्थियों को पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं।
- सभी कक्षाएं नियमित एवं निर्धारित समय पर संचालित हों।
- परीक्षा, परिणाम एवं अन्य शैक्षणिक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
- महाविद्यालय परिसर में शौचालयों और उद्यानों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
छात्रसंघ चुनाव को बताया लोकतंत्र की पहली पाठशाला
एबीवीपी के विभाग संयोजक नारायण भारत ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था और छात्र नेतृत्व का पहला चरण हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो परिषद चरणबद्ध और व्यापक आंदोलन करेगी।
जिला संयोजक विजय कुमार ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं महाविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस अत्री ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार हैं और इन्हें शीघ्र बहाल किया जाना चाहिए।
बड़ी संख्या में छात्र रहे मौजूद
परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर छात्र हितैषी शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष शुभम सोनी, अजय पंडित, अजय जाट, यश, बलवंत वर्मा, शाहरुख, प्रिंस अत्री, राम अत्री, डब्बू चौधरी, मनोज यादव, दुष्यंत कुमार, अजय यादव, पीयूष, आजाद, मनीष, क्रिश कटारिया, कानू बना, संदीप गुर्जर, सिद्धार्थ, राकेश सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


