स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा लगाने की अपील, कलेक्टर अतुल प्रकाश ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
खैरथल-तिजारा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खैरथल-तिजारा जिले का जिला स्तरीय समारोह इस बार पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे होगा। समारोह को भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाते हुए प्रत्येक नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।
स्वतंत्रता दिवस पर ये रहेगा कार्यक्रम
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 8 बजे जिला कलेक्टर के निज निवास पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 8:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट, खैरथल में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा।
कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शामिल होंगे। मुख्य समारोह पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा।
व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार जिम्मेदारी
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय समारोह को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, माइक, टेंट, ध्वजारोहण, मंच संचालन और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा निमंत्रण पत्र वितरण, प्रशंसा पत्र, मार्च पास्ट, परेड, फोटोग्राफी एवं प्रचार-प्रसार की व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में आमजन एवं अधिकारी-कर्मचारियों के शामिल होने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। समारोह स्थल पर विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। सभी विभाग आपसी समन्वय से सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

