More
    Homeराजस्थानअलवरअभावों में पल रही बेटियों के हाथों में सजी राखी, नेक कमाई...

    अभावों में पल रही बेटियों के हाथों में सजी राखी, नेक कमाई ने बांटी खुशियां; जरूरतमंद महिला को मिला रोजगार का सहारा

    विमंदित और मूक-बधिर बेटियों ने अतिथियों को बांधी राखी, उपहार पाकर खिले चेहरे; बुटीक के लिए महिला को स्वचालित सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल

    अलवर। रक्षाबंधन के अवसर पर नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से जिला पुरुषार्थी समिति के सहयोग से विमंदित और मूक-बधिर बालिकाओं के साथ राखी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने अतिथियों को राखी बांधी और संस्था की ओर से उन्हें उपहार दिए गए। इस दौरान एक जरूरतमंद महिला को बुटीक का काम सिखाने के साथ रोजगार शुरू करने के लिए स्वचालित सिलाई मशीन भी प्रदान की गई।

    बेटियों ने बांधी राखी, उपहार पाकर खिले चेहरे

    कार्यक्रम की शुरुआत मांगलिक गीतों के बीच हुई। बालिकाओं ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को राखी बांधी। इसके बाद नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से बालिकाओं को उपहार प्रदान किए गए।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पुरुषार्थी समिति के अध्यक्ष कुलदीप कालरा रहे, जबकि अध्यक्षता संरक्षक राकेश अरोड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरुषार्थी समिति के पदाधिकारी तिलक राज चावला, राकेश छाबड़ा और लक्ष्य दुआ मौजूद रहे।

    रोजगार से जोड़ने की पहल

    कार्यक्रम के दौरान एक जरूरतमंद महिला को बुटीक का प्रशिक्षण देने के साथ स्वचालित सिलाई मशीन प्रदान की गई। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के अवसर उपलब्ध कराना है।

    नेक कमाई के मुख्य समन्वयक अभिषेक तनेजा ने स्वागत भाषण दिया। संरक्षक दौलत राम हजरती ने संस्था की गतिविधियों और सेवा कार्यों की जानकारी दी।

    नारी स्वावलंबन में सहयोग करेगी पुरुषार्थी समिति

    जिला पुरुषार्थी समिति के अध्यक्ष कुलदीप कालरा ने कहा कि नेक कमाई फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि नारी स्वावलंबन के कार्यों में समिति की ओर से सहयोग किया जाएगा। कन्यादान के अवसर पर भी सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की बात कही गई।

    संरक्षक राकेश अरोड़ा ने कहा कि अभिषेक तनेजा और दौलत राम हजरती के नेतृत्व में नेक कमाई सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

    356 कन्यादान और 1500 महिलाओं को बनाया स्वावलंबी

    संस्था के संरक्षक दौलत राम हजरती ने बताया कि फाउंडेशन अब तक 356 कन्यादान कर चुका है और करीब 1500 महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य किया गया है। वर्तमान में नारी स्वावलंबन के लिए सिलाई तथा कला एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

    मुख्य समन्वयक अभिषेक तनेजा ने बताया कि गणपति महोत्सव समिति की ओर से अत्याधुनिक सिलाई, कला एवं हस्तशिल्प तथा सौंदर्य प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जा रहा है।

    कार्यक्रम में सुनीता शर्मा, अर्चना आमेरिया, कविता निमवाल, मानवाधिकार संगठन की अध्यक्ष संगीता सिंह, ज्योति अलग, सोनाली सैन, प्रतिभा सिंह, पायल प्रधान, अशोक मेठी और रूबी वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन सुनीता शर्मा और कविता निमवाल ने किया। अंत में अर्चना आमेरिया ने आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here