पूर्णाहुति के बाद कन्याओं और संत-महात्माओं को कराया भोजन, महाआरती के साथ संपन्न हुआ कथा आयोजन
लक्ष्मणगढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम मौजपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का सोमवार को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। सावन मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हवन में दी आहुतियां
श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर विशेष पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। यजमानों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। इसके बाद मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया।
कन्याओं और संत-महात्माओं को कराया भोजन
कथा के समापन के बाद मंदिर प्रांगण में कन्याओं एवं संत-महात्माओं को भोजन प्रसादी कराई गई। इसके पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कथावाचक शास्त्री ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के दौरान ग्रामवासियों के सहयोग से प्रतिदिन धार्मिक आयोजन किए गए। कथा के दौरान मौजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से महिला, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुंचकर भागवत कथा का श्रवण करते रहे।
श्रद्धालुओं ने लिया भागवत कथा का रसपान
पूर्व सैनिक राम सिंह ने बताया कि कथा सप्ताह के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। समापन अवसर पर महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुए धार्मिक आयोजन के दौरान पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


