More
    Homeराजस्थानअलवरडाक विभाग की बड़ी उपलब्धि: अलवर मंडल में 823 बीमा पॉलिसियां, 1.18...

    डाक विभाग की बड़ी उपलब्धि: अलवर मंडल में 823 बीमा पॉलिसियां, 1.18 करोड़ रुपये का प्रीमियम संग्रह

    अगस्त में बैंकिंग, आधार और बीमा सेवाओं में शानदार प्रदर्शन, 15,500 नए डाक बचत खाते भी खुले

    अलवर। भारतीय डाक विभाग के अलवर मंडल ने अगस्त माह के दौरान विभिन्न जनसेवा और वित्तीय सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। डाक बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अलवर मंडल ने 823 नई पॉलिसियां जारी कीं, जिनसे करीब 1 करोड़ 18 लाख 589 रुपये का प्रीमियम संग्रह किया गया।

    डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक मोहन सिंह मीणा ने बताया कि अलवर मंडल के अधिक से अधिक नागरिकों को जीवन बीमा सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

    बैंकिंग सेवाओं में भी बढ़ा भरोसा

    अगस्त माह के दौरान अलवर मंडल में करीब 15 हजार 500 नए बचत खाते खोले गए। वहीं 12 हजार से अधिक खातों का नेट एडिशन दर्ज किया गया। विभाग का मानना है कि यह उपलब्धि डाक विभाग की बैंकिंग सेवाओं के प्रति आमजन के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

    स्पीड पोस्ट और पार्सल सेवाओं पर विशेष जोर

    ग्राहकों को तेज और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए डाकघरों में स्पीड पोस्ट एवं पार्सल बुकिंग व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। रात्रि एवं अन्य डाक सामग्री की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर भी लगाए गए हैं।

    आधार सेवाओं में 10,535 नागरिकों को लाभ

    अलवर मंडल में संचालित 36 आधार केंद्रों के माध्यम से लगातार आधार नामांकन और आवश्यक अपडेट की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अगस्त माह के दौरान 10 हजार 535 नागरिकों का आधार नामांकन किया गया।

    व्यापारियों को ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक सेवाओं का मिलेगा लाभ

    भारतीय डाक विभाग, अलवर मंडल स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ई-कॉमर्स, फिनटेक तथा आधुनिक डाक एवं लॉजिस्टिक सेवाओं को प्राथमिकता दे रहा है। विभाग का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों के उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने में सहयोग करना है।

    डाक विभाग ने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा, डिजिटल सेवाओं, बीमा, आधार, बैंकिंग और लॉजिस्टिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष अभियान और नई पहल लगातार जारी रहेंगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here