More
    Homeराजस्थानखैरथलजन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ खैरथल, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब; झांकियों...

    जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ खैरथल, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब; झांकियों ने मोहा मन

    खैरथल में जन्माष्टमी का उल्लास, मंदिरों में आकर्षक सजावट से लेकर घर-घर सजे कान्हा के दरबार

    खैरथल। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को पूरा खैरथल भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा नजर आया। शहर के प्रमुख मंदिरों में आकर्षक सजावट, रोशनी, झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शाम होते ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और देर रात तक श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

    पुरानी अनाज मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं लाडली महल, गायत्री मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी आकर्षक झांकियां, बर्फ की गुफा और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    मंदिरों की रोशनी और झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

    जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट और भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक श्रृंगार ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। मंदिरों में दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    घर-घर सजा कान्हा का दरबार

    जन्माष्टमी का उत्साह केवल मंदिरों तक सीमित नहीं रहा। शहर के अनेक घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण का दरबार सजाया गया। बाल गोपाल के लिए आकर्षक झूले तैयार किए गए और उनका विशेष श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

    दांतला रोड स्थित राज कॉलोनी निवासी मंजू मिश्रा, लक्ष्मी शर्मा, दमन शर्मा एवं आयुषी शर्मा ने बताया कि उन्हें जन्माष्टमी के पर्व का हर वर्ष विशेष इंतजार रहता है। इस अवसर पर वे घर में भगवान श्रीकृष्ण का दरबार सजाने के साथ कान्हा के लिए झूला तैयार करती हैं और विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना करती हैं।

    उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का भी अवसर है।

    देर रात तक गूंजते रहे श्रीकृष्ण के जयकारे

    पर्व के दौरान शहर के विभिन्न मंदिरों में देर रात तक धार्मिक आयोजन चलते रहे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। मंदिरों में सजी झांकियां, कृष्ण दरबार और आकर्षक रोशनी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

    जन्माष्टमी के अवसर पर खैरथल की गलियां और बाजार कृष्ण भक्ति के रंग में रंगे दिखाई दिए। मंदिरों से लेकर घरों तक उत्सव का माहौल रहा और पूरा शहर मानो कान्हा की भक्ति में सराबोर हो गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here