श्रद्धालुओं ने गोगाजी दरबार में लगाई धोक, महिलाओं और युवाओं ने मांगी मन्नतें
सोडावास। कस्बे के श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज मंदिर परिसर में शनिवार को ग्रामीणों के तत्वावधान में वार्षिक मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मेले में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में धोक लगाकर पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें मांगीं।
मेले के अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अमित शर्मा अटेला एंड पार्टी, पत्राली, भिवानी हरियाणा द्वारा प्रस्तुत भजन एवं धार्मिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा।
कस्बे में श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज के मेले को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मान्यता के अनुसार मेले के अवसर पर कस्बे एवं आसपास के ग्रामीण बाबा के दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाते हैं और धोक लगाकर अपनी मन्नतें मांगते हैं। इसी परंपरा के तहत शनिवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
धार्मिक आयोजन में गणमान्य लोग रहे मौजूद
मेले के दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भामाशाह रामपाल जांगिड़, आरएस अधिकारी कविंद्र चौधरी, सोडावास सरपंच प्रतिनिधि सरजीत चौधरी, पूर्व सरपंच सूरजभान चौधरी, रोहिताश बोहरा, पूर्ण जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशराम चौधरी, कल्याण चौधरी, प्रदीप शेरावत, सुबेसिंह चौधरी, वीरेंद्र चौधरी गुरुजी, पप्पू बोहरा, अजीत चौधरी, भवानी तिवारी, सत्यवीर पंच, पंचायत समिति सदस्य भूप सिंह मेघवाल, कबूल सैन, अनिल कोक कलाम, लालाराम पंच, घनश्याम बोहरा और अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल जोशी सहित समिति के सदस्यों ने मेले की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और बाबा जाहरवीर गोगाजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले के आयोजन से सोडावास कस्बे में दिनभर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने परंपरागत रूप से मेले में भाग लेकर धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


