More
    Homeराज्ययूपीहोटल संचालक से मारपीट करने वालोंकी हो रही तलाश

    होटल संचालक से मारपीट करने वालोंकी हो रही तलाश

    अलीगढ़  । थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला बाईपास स्थित होटल अंकित रेजीडेंसी में होटल संचालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना के कई दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई है। आईटीआई रोड निवासी अंकित शर्मा का बरौला बाईपास पर अंकित रेजीडेंसी नाम से होटल है। बीते रविवार रात कुछ युवकों ने जन्मदिन की पार्टी के लिए होटल बुक किया था। पार्टी का समय बढ़ाने को लेकर होटल स्टाफ और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान मौके पर पहुंचे होटल संचालक अंकित शर्मा के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। मामले में मयंक श्रीवास्तव समेत आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here