More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशरेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से...

    रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप

    जबलपुरपश्चिम मध्य रेलवे के तत्वावधान में जबलपुर स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कुश्ती प्रतियोगिता का रंगारंग आतिशबाजी और पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हुआ। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह, महानिरीक्षक राजीव कुमार यादव, एसडीजीएम नीरज कुमार, मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा और आयोजन सचिव सह वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद मुनव्वर खान की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर सलामी दी। इस स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवान हरियाणा में आयोजित होने वाली आगामी अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में आरपीएफ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    ओवरऑल चैम्पियनशिप: उत्तर रेलवे ने मारी बाजी

    प्रतियोगिता की अंक तालिका में उत्तर रेलवे ने सर्वोच्च स्थान हासिल करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) ने दूसरा और मेजबान पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    विभिन्न भार वर्गों में फाइनल मुकाबलों के परिणाम

    • 61 किग्रा: उत्तर रेलवे के ललित ने स्वर्ण पदक जीता। आरपीएसएफ के सुरेन्द्र को रजत और कुलदीप को कांस्य पदक मिला।

    • 65 किग्रा: पश्चिम मध्य रेलवे के शिवमन ने आरपीएसएफ के लोकेश को 09-06 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अमित तीसरे स्थान पर रहे।

    • 70 किग्रा: आरपीएसएफ के नवीन प्रथम स्थान पर रहे। उत्तर रेलवे के जयवीर द्वितीय और पश्चिम रेलवे के शिसराम गुर्जर तृतीय स्थान पर रहे।

    • 74 किग्रा: उत्तर रेलवे के नवीन ने पहला स्थान हासिल किया, आरपीएसएफ के ऋषि उपविजेता बने तथा उत्तर पूर्व रेलवे के राजू यादव को कांस्य पदक मिला।

    • 79 किग्रा: उत्तर रेलवे के आशीष ने स्वर्ण और प्रीतम ने रजत पदक जीता, जबकि आरपीएसएफ के जगमिन्दर कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

    • 86 किग्रा: उत्तर पूर्व रेलवे के नाहर देव यादव ने आरपीएसएफ के भूपेन्द्र को चित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं दिनेश तीसरे स्थान पर रहे।

    • 92 किग्रा: उत्तर रेलवे के अनिल ने मध्य रेलवे के दादा जाधव को पराजित कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि धर्मेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।

    • 97 किग्रा: उत्तर रेलवे के हरदीप सिंह विजेता बने, पश्चिम रेलवे के बसंत उपविजेता रहे और आरपीएसएफ के प्रदीप को तीसरा स्थान मिला।

    • 125 किग्रा: उत्तर पश्चिम रेलवे के बीरेन्द्र ने खिताबी जीत दर्ज की, उत्तर रेलवे के समशेर दूसरे और आरपीएसएफ के प्रीक्षित तीसरे पायदान पर रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here