नगर निगम अलवर में सुमनलता अग्रवाल ने 19 मतों से जीत दर्ज की, 8 नगर पालिकाओं में भाजपा और 3 में कांग्रेस प्रत्याशी बने अध्यक्ष
अलवर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत अलवर जिले में अध्यक्ष पदों के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि नगर निगम अलवर के महापौर पद सहित जिले की नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन सम्पन्न हुआ। गोविंदगढ़-रामबास और खेरली नगर पालिका में अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अलवर नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा की सुमनलता अग्रवाल ने कांग्रेस की कमलेश शर्मा को 19 मतों से हराकर जीत दर्ज की। सुमनलता अग्रवाल को 42 और कमलेश शर्मा को 23 मत मिले।
अलवर नगर निगम में सुमनलता अग्रवाल निर्वाचित
65 सदस्यीय अलवर नगर निगम में महापौर पद के चुनाव में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल को 42 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश शर्मा को 23 मत प्राप्त हुए। इस तरह सुमनलता अग्रवाल ने 19 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
कठूमर में कांग्रेस की सोरन देई को जीत
नगर पालिका कठूमर के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सोरन देई निर्वाचित हुईं। उन्हें 12 मत मिले, जबकि भाजपा की मणी को 8 मत प्राप्त हुए। सोरन देई ने 4 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
बहादुरपुर में भाजपा के बलवंत सिंह यादव विजयी
नगर पालिका बहादुरपुर के अध्यक्ष पद पर भाजपा के बलवंत सिंह यादव ने जीत हासिल की। उन्हें 18 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह को 7 मत मिले। जीत का अंतर 11 मत रहा।
थानागाजी में कांग्रेस की पपीता देवी ने बाजी मारी
नगर पालिका थानागाजी के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की पपीता देवी निर्वाचित हुईं। उन्हें 15 मत मिले, जबकि भाजपा की अनिता को 10 मत प्राप्त हुए। पपीता देवी ने 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
लक्ष्मणगढ़ में भाजपा की मीना गुप्ता निर्वाचित
नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष पद पर भाजपा की मीना गुप्ता ने जीत दर्ज की। उन्हें 19 मत मिले, जबकि कांग्रेस की डॉ. पायल भारद्वाज को 6 मत प्राप्त हुए। मीना गुप्ता ने 13 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
मालाखेड़ा में कांग्रेस की सावित्री मीणा जीतीं
नगर पालिका मालाखेड़ा के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सावित्री मीणा ने जीत दर्ज की। उन्हें 13 मत मिले, जबकि भाजपा के पूरण चन्द मीणा को 7 मत प्राप्त हुए। जीत का अंतर 6 मत रहा।
बड़ौदामेव में भाजपा की कविता विजयी
नगर पालिका बड़ौदामेव के अध्यक्ष पद पर भाजपा की कविता ने 2 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 13 मत मिले, जबकि कांग्रेस की सुकमा को 11 मत प्राप्त हुए।
राजगढ़ में भाजपा की रेखा देवी को बड़ी जीत
नगर पालिका राजगढ़ के अध्यक्ष पद पर भाजपा की रेखा देवी निर्वाचित हुईं। उन्हें 29 मत मिले, जबकि निर्दलीय राजकुमार सैनी को 11 मत प्राप्त हुए। रेखा देवी ने 18 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
रामगढ़ में भाजपा के प्रेम निर्वाचित
नगर पालिका रामगढ़ के अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रेम ने जीत हासिल की। उन्हें 23 मत मिले, जबकि कांग्रेस के गुरूबक्स को 12 मत मिले। प्रेम ने 11 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
नौगांव में भाजपा की बिरमा को जीत
नगर पालिका नौगांव के अध्यक्ष पद पर भाजपा की बिरमा निर्वाचित हुईं। उन्हें 14 मत मिले, जबकि कांग्रेस की ममता को 6 मत प्राप्त हुए। बिरमा ने 8 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
गोविंदगढ़ में मधु देवी निर्विरोध निर्वाचित
नगर पालिका गोविंदगढ़-रामबास के अध्यक्ष पद पर भाजपा की मधु देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। यहां अध्यक्ष पद के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।
खेरली में पवन कुमार जैन निर्विरोध अध्यक्ष
नगर पालिका खेरली के अध्यक्ष पद पर भाजपा के पवन कुमार जैन निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां भी अध्यक्ष पद के लिए मतदान नहीं हुआ।
22 सितंबर को होंगे उपाध्यक्ष पद के चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला के अनुसार नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 22 सितंबर, मंगलवार को होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11:30 बजे से होगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है।
यदि मतदान की आवश्यकता हुई तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


