More
    Homeराजस्थानअलवरएमआईए में मत्स्य उद्योग संघ के ऑडिटोरियम का उद्घाटन, विकास कार्यों को...

    एमआईए में मत्स्य उद्योग संघ के ऑडिटोरियम का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिलेगी गति

    केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव बोले—प्रदूषण नियंत्रण और अलवर के चहुंमुखी विकास के लिए हो रहे प्रयास; हरियाली तीज पर एमआईए में होगा व्यापक पौधारोपण

    अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार को अलवर के औद्योगिक क्षेत्र एमआईए में मत्स्य उद्योग संघ के नवनिर्मित ऑडिटोरियम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। पर्यावरण मंत्री के रूप में इसे कम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

    यादव ने कहा कि दिल्ली में बीएस-3 वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा और परिवर्तन योजना के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

    शुद्धता का दूसरा नाम सीबा ही क्यों? देखे वीडियो

    उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से अलवर के चहुंमुखी विकास के लिए काम किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, नवीन बस स्टैंड, एक्सप्रेस-वे से बेहतर संपर्क, खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक ट्रैक, हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान और बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्य प्रगतिरत हैं। इनसे आमजन और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

    केंद्रीय मंत्री ने एमआईए क्षेत्र के उद्योगों से शोधित पानी का समुचित उपयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी में 34 एमएलडी क्षमता का सीवरेज शोधन संयंत्र स्थापित करने और उद्योगों की सुविधा के लिए ईएसआई अस्पताल के रास्ते को कॉरिडोर से अलग करने जैसे कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अगले वर्ष हरियाली तीज पर एमआईए क्षेत्र में स्थान चिह्नित कर हरियालो अभियान के तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। आगामी वर्ष 7 फरवरी को आयोजित होने वाली अलवर टाइगर मैराथन के लिए नगर निगम के सहयोग से मार्ग को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है, ताकि स्वच्छता रैंकिंग में अलवर को शीर्ष स्थान दिलाने के प्रयासों को मजबूती मिले।

    उद्योग बढ़ेंगे तो अलवर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मत्स्य उद्योग संघ का यह भवन केवल ऑडिटोरियम नहीं, बल्कि एमआईए क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का केंद्र है। उद्योगों के विस्तार से ही अलवर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम किया जा रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।

    एमआईए में सड़क और सफाई व्यवस्था सुधारने की पहल

    मत्स्य उद्योग संघ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के मार्गदर्शन और प्रेरणा से एमआईए क्षेत्र में क्षतिग्रस्त डामर सड़कों के स्थान पर सीसी सड़कें बनाई जा रही हैं। बख्तल की चौकी से जैन इरिगेशन तक डिवाइडरों का सौंदर्यीकरण और उनकी ऊंचाई बढ़ाने, सड़क के दोनों ओर पौधारोपण तथा दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कराने की योजना है।

    उन्होंने बताया कि एमआईए क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए तीन ऑटो टिपर के माध्यम से कचरा संग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से क्षेत्र में रोड स्वीपर ट्रक उपलब्ध कराने और अलवर में वायु गुणवत्ता सूचकांक निर्धारित मानकों के अनुरूप कम होने पर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) की पाबंदियों में छूट दिलाने की मांग भी रखी।

    कार्यक्रम में नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, केंद्रीय सहकारी बैंक एवं क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष संजय नरूका, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, मत्स्य उद्योग संघ अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पार्षद नेहा मनचंदा, पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, ऋषीराज शर्मा, विनोद शर्मा, प्रदीप खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, मुकेश जैन, मनोज अग्रवाल, जितेन्द्र यादव, हेमराज शर्मा सहित औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और आमजन मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here