More
    Homeराजस्थानअलवरनारी शक्ति • सुरक्षित परिवार • एक आंदोलन का शुभारंभ

    नारी शक्ति • सुरक्षित परिवार • एक आंदोलन का शुभारंभ

    देसूला से देश तक—सुरक्षित परिवार, विकसित भारत 2047 का संदेश

    अलवर। सबको बीमा अभियान-2047 के तहत जिला प्रशासन की पहल पर ‘नारी शक्ति • सुरक्षित परिवार • एक आंदोलन’ अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आर्तिका शुक्ला के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, बैंकों, बीमा कंपनियों, शिक्षण संस्थाओं, महिला संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

    डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कहा कि यह केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा को जन-जागरूकता और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जन-आंदोलन बनाने की पहल है। देसूला से शुरू हुई बीमा-सुरक्षा की यात्रा को अब पूरे अलवर तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने महिलाओं से ‘सुरक्षित परिवार • सुरक्षित अलवर • सुरक्षित भारत’ की भावना के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में महिलाओं ने ‘जिससे मेरा रिश्ता है, उसकी सुरक्षा मेरा संकल्प है’ का सामूहिक संकल्प लिया। राज्य बीमा प्रावधायी निधि विभाग के संयुक्त निदेशक एवं DLIC सचिव डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि देसूला के बाद अन्य 10 ग्रामों को बीमा-सुरक्षा से जोड़ा गया है। अब 100 ग्रामों को बीमा-सुरक्षित बनाने का लक्ष्य है।

    कार्यक्रम में United India Insurance Company को प्राप्त SKOCH Award जिला कलेक्टर को सौंपा गया। श्रीमती अपूर्वा शर्मा ने 10 ग्रामों को बीमा-सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी स्वीकार की, जिस पर उन्हें सम्मानित किया गया।

    आशा सहयोगिनियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी परिवार-परिवार तक बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बैंक, बीमा कंपनियों, सामाजिक संस्थाओं तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षाविद् श्रीमती रेनू मिश्रा ने किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here