पोस्टर प्रतियोगिता के साथ अतुल्य भारत पर हुआ अतिथि व्याख्यान
जयपुर। सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं अतुल्य भारत विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र की संभावनाओं से परिचित कराना और इस क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लार्क्स आमेर के खाद्य एवं पेय प्रबंधक मर्विन डी’कोस्टा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए भारत के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों और संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में व्यावसायिक कौशल, सेवा भावना और बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर शेफ कुलदीप ने विद्यार्थियों को नई तकनीक और नवाचार को पर्यटन के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी तकनीकी बदलावों और रचनात्मक सोच के माध्यम से पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यटन से जुड़े विभिन्न विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत की पर्यटन विविधता, संस्कृति और आतिथ्य परंपराओं को समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्राचार्य डॉ. संदीप सक्सेना ने अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

