अलवर में साहित्यकार और समीक्षक रखेंगे कविता संग्रह पर अपने विचार
अलवर। राजस्थान साहित्य अकादमी के सहयोग से प्रकाशित अलवर के युवा रचनाकार प्रेम शर्मा के प्रथम काव्य संग्रह ‘प्रेम गली अति साँकरी’ को देशभर के पाठकों से सराहना और सम्मान मिल रहा है। इसी काव्य कृति पर चर्चा एवं विमर्श का आयोजन 27 सितंबर 2026 को अलवर में किया जाएगा।
कार्यक्रम निर्वाणवन फाउंडेशन के संस्थापक स्वामी निर्वाण बोधिसत्व जी के सानिध्य में रविवार, 27 सितंबर को शाम 4 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन मूक-बधिर विद्यालय के सामने, 434 विजय नगर, नेशनल गर्ल्स कॉलेज के पास, अलवर में किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक रामचरण राग ने बताया कि ‘प्रेम गली अति साँकरी’ काव्य कृति पर होने वाले चर्चा-विमर्श में अलवर के अनेक साहित्यकार, समीक्षक, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इस दौरान साहित्यकार और समीक्षक पुस्तक की रचनात्मकता, विषय-वस्तु एवं साहित्यिक पक्ष पर अपने समीक्षात्मक विचार साझा करेंगे।
विमर्श में रघुवर दयाल जैन, पुरुषोत्तम शर्मा, गोकुल राम शर्मा दिवाकर, रेणु मिश्रा, डॉ. वेद प्रकाश यादव, लोकेश तिवारी, डॉ. बीना गुप्ता, रघुनंदन अवस्थी, नरेंद्र शर्मा, देवांश जांगिड़ एवं यथार्थ शर्मा सहित अनेक साहित्यकारों के उपस्थित रहने की जानकारी दी गई है।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन युवा रचनाकार प्रेम शर्मा की काव्य यात्रा और उनकी पहली कृति को लेकर साहित्यिक संवाद का महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों एवं शहर के नागरिकों से उपस्थित होकर काव्य संग्रह पर होने वाले विमर्श में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

