More
    Homeराजस्थानखैरथलसोडावास की वॉलीबॉल टीम जिला स्तर पर प्रथम, राज्य प्रतियोगिता के लिए...

    सोडावास की वॉलीबॉल टीम जिला स्तर पर प्रथम, राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित

    रोमांचक फाइनल में नंगली ओझा को हराकर सोडावास ने रचा इतिहास

    सोडावास। 70वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सोडावास की 19 वर्ष छात्र वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंगली ओझा की टीम को हराकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ सोडावास की टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

    फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विनोद पाल यादव, एसीबीओ मुंडावर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। टीम की शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।

    समारोह में सुनील कुमार, प्रधानाचार्य सरायं कला, राजवीर सिंह यादव, प्रधानाचार्य बालिका विद्यालय सोडावास, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र चौधरी, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बाबूलाल जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशराम चौधरी, वारंट ऑफिसर ओमप्रकाश प्रजापत, अजीत सिंह चौधरी, राजकुमार मीणा (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), दयाचंद जाट, लक्ष्मण पटेल, कमल सिंह डांगी, हरिराम ड्राइवर, शेर सिंह छावड़ी, रामचंद्र पंच एवं रोहिताश बोहरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    टीम प्रबंधन और मार्गदर्शन की अहम भूमिका

    सोडावास टीम की इस उपलब्धि में टीम प्रभारी सुमित जाट, व्याख्याता, प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने वाले नंदराम जाट तथा टीम के मुख्य मार्गदर्शक मनोहर लाल ओला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास, बेहतर रणनीति और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।

    आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रधानाचार्य बसंता राम यादव, सह संयोजक ईश्वर सिंह चौधरी, निर्णायक मंडल, ग्राम सोडावास के कर्मचारियों तथा समस्त विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    जीत पर क्षेत्र में खुशी का माहौल

    सोडावास की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों की मेहनत, टीम प्रबंधन, उचित मार्गदर्शन और ग्रामीणों तथा कर्मचारियों के सहयोग से टीम ने जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया।

    राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार खेल का प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here