More
    Homeराजनीति‘किसानों के लिए दुल्हन की व्यवस्था करें’, शिवकुमार के सामने किसान ने...

    ‘किसानों के लिए दुल्हन की व्यवस्था करें’, शिवकुमार के सामने किसान ने रखी बड़ी अपील

    मैसूर| कर्नाटक के पिरियापटना में आयोजित एक प्रजा सेवा कार्यक्रम के दौरान शनिवार को एक किसान ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से एक अनोखी और गंभीर अपील की। किसान ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य सरकार को एक ऐसी विशेष योजना बनानी चाहिए जिसके जरिए अविवाहित पुरुषों, विशेष तौर पर किसानों को शादी के लिए दुल्हन ढूंढने में मदद मिल सके।

    मुख्यमंत्री से किसान ने क्या की गुहार और क्या बताई समस्या?

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से बात करते हुए किसान ने दर्द बयां किया कि 35 से 40 वर्ष की उम्र पार कर चुके कई पुरुष आज भी अविवाहित हैं और वे भारी निराशा का सामना कर रहे हैं। किसान ने हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा, "सर, कृपया कुछ करना होगा। गरीब लोग आत्महत्या कर रहे हैं, क्योंकि उनकी शादी नहीं हो रही है।" इस पर मुख्यमंत्री ने चौंकते हुए पूछा कि क्या हुआ है? जवाब में किसान ने कहा कि यह पूरे कर्नाटक में एक बहुत बड़ी सामाजिक समस्या बन चुकी है।

    जमीन और घर होने के बावजूद क्यों नहीं हो पा रही है शादी?

    किसान ने मुख्यमंत्री को बताया कि इन युवाओं के पास रहने के लिए पक्के घर हैं और खेती के लिए पर्याप्त जमीन भी है, इसके बावजूद कोई भी परिवार अपनी बेटियों की शादी किसानों के साथ करने को तैयार नहीं है। उसने कहा कि माता-पिता किसानों के घर में अपनी बेटियां ब्याहने से हिचकते हैं। किसान ने सवाल उठाया कि जो अन्नदाता देश के लिए फसल उगाते हैं और सभी का पेट भरते हैं, अगर उन्हीं किसानों के घर बेटियां नहीं दी जाएंगी, तो आखिर क्या किया जा सकता है? उसने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल उसकी व्यक्तिगत समस्या नहीं है, बल्कि पूरे राज्य के कई युवा इस दर्द से गुजर रहे हैं। किसान की यह बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री शिवकुमार अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here