वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े सवाल, 12 छात्राओं को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
भीलवाड़ा। वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के तहत इंटेक भीलवाड़ा अध्याय की ओर से पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में भी. अ. आवासीय विद्यालय आटून सहित विभिन्न विद्यालयों के करीब 950 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से पर्यावरण, वन्यजीव, प्राकृतिक संसाधनों और संरक्षण से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे गए। विद्यार्थियों ने सवालों के जवाब देने में उत्साह दिखाया।
प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने पर दिया जोर
इंटेक भीलवाड़ा अध्याय के संयोजक बाबूलाल जाजू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण केवल वन्यजीवों के लिए ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नदियों, वनों, वन्यजीवों, पहाड़ों, झरनों और तालाबों का संरक्षण कर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है। प्राकृतिक संसाधनों के लगातार दोहन से पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है।
पौधारोपण और संरक्षण का दिया संदेश
इंटेक के सह-संयोजक श्याम सुंदर जोशी ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रतियोगिता प्रभारी गुमान सिंह पीपाड़ा ने इंटेक संस्था के उद्देश्यों और प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी।
बेहतर प्रदर्शन करने वाली 12 छात्राएं सम्मानित
क्विज प्रतियोगिता के समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली 12 विजेता छात्राओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण को लेकर उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य सलीम मोहम्मद, प्रीति जैन, मीनाक्षी सोनी, बुद्धिप्रकाश मीणा, पंकज चंदेल, त्रिगुनेश्वर त्रिवेदी, रतन शर्मा और श्रवण गुर्जर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


