लक्ष्मणगढ़ में अभिनंदन समारोह के दौरान मानदेय की मांग उठी, पात्र लाभार्थियों को पूरा राशन देने और पारदर्शिता बरतने पर दिया जोर
लक्ष्मणगढ़। अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को राशन डीलर संघ की ओर से नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना गुप्ता का स्वागत-अभिनंदन किया गया। राशन डीलर संघ के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के निवास पर आयोजित समारोह में डीलरों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर मीना गुप्ता का सम्मान किया।
गौरतलब है कि नगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता स्वयं भी राशन डीलर संघ की महिला सदस्य हैं और लक्ष्मणगढ़ के वार्ड नंबर 4 में अपनी राशन की दुकान संचालित करती हैं। इस कारण समारोह में राशन वितरण व्यवस्था और डीलरों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
पारदर्शी राशन वितरण पर जोर
समारोह में संबोधन के दौरान मीना गुप्ता ने राशन वितरण प्रणाली में पूरी पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना से जुड़े सभी पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा हक मिलना चाहिए। राशन डीलरों को उपभोक्ताओं के साथ विनम्र व्यवहार करने और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात भी कही गई।
मानदेय की मांग पर उचित मंच पर बात उठाने का भरोसा
कार्यक्रम के दौरान राशन डीलर संघ के सदस्यों ने मानदेय सहित अपनी विभिन्न मांगें रखीं। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने उनकी मांगों को उचित मंच पर उठाने और स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
समारोह में लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 से नवनिर्वाचित पार्षद एवं राशन डीलर संघ के सदस्य नायब सिंह का भी साफा बांधकर सम्मान किया गया।
समाज के लोग भी रहे मौजूद
समारोह का मंच संचालन खंडेलवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र ठाकुरिया ने किया। इस अवसर पर राशन डीलर संघ अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता सहित लक्ष्मीकांत जैमन, रमेश चंद्र गुप्ता, भगवान विजय, हीरालाल मीणा, मुकेश शर्मा, रतन सिंह बेरला, ओमप्रकाश यादव, श्रीचंद्र, जितेंद्र शर्मा, फूलचंद प्रजापत और डीआर जाट मौजूद रहे।
इसके अलावा स्थानीय नागरिक चंद्रशेखर गुप्ता, साहब सिंह मीणा, अशोक शर्मा, चंद्रशेखर, उदयचंद गुप्ता, रमाकांत अटोलिया, मोहन, ओमप्रकाश, पवन और डालचंद सोनी सहित अन्य लोग भी समारोह में शामिल हुए।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


