गौरव आजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति में महिलाओं को पोषण, प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार और एचपीवी टीके के लाभों की दी जानकारी
लक्ष्मणगढ़। गौरव आजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 39 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान महिलाओं को पोषण आहार, प्राथमिक उपचार, मौसमी बीमारियों से बचाव और बच्चियों के लिए एचपीवी टीके के लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य जांच के साथ दी उपयोगी जानकारी
चिकित्सा दल के प्रभारी एवं नर्सिंग अधिकारी आरिफ खान ने बताया कि शिविर में महिलाओं को संतुलित पोषण, प्राथमिक उपचार और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही बच्चियों के लिए एचपीवी टीके के लाभों की जानकारी भी दी गई, ताकि वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें।
चिकित्सा दल के सदस्य रहे मौजूद
शिविर में लक्ष्मणगढ़ चिकित्सा दल के नर्सिंग अधिकारी आरिफ खान, परामर्शदाता अब्दुल हमीद और प्रयोगशाला प्रभारी रोहिताश मीना मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


