More
    Homeराजस्थानअलवरकिशोरी स्वास्थ्य सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम, बालिकाओं को दी माहवारी स्वच्छता...

    किशोरी स्वास्थ्य सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम, बालिकाओं को दी माहवारी स्वच्छता की जानकारी

    नारी चौपाल में पोषण, एनीमिया और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा; ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प दोहराया

    लक्ष्मणगढ़। अंतरराष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को ग्राम पंचायत कफनवाड़ा में महिला अधिकारिता विभाग, अलवर की ओर से किशोरी स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प के साथ नारी चौपाल और ‘सशक्त बालिका, सुरक्षित समाज’ सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

    माहवारी स्वच्छता और पोषण पर किया जागरूक

    महिला पर्यवेक्षक मकसूद अहमद के निर्देशन में ग्राम साथिन सीमा पंजाबी के नेतृत्व में जाजम बैठक आयोजित हुई। इसमें उपस्थित बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, पोषक तत्वों, एनीमिया और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और पोषण का ध्यान रखने का संदेश दिया गया।

    शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

    ग्राम साथिन सीमा पंजाबी ने कहा कि बालिकाएं समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना आवश्यक है। बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाकर ही समाज और देश के विकास को गति दी जा सकती है।

    बालिकाओं को दी आयरन की गोलियां

    कार्यक्रम के दौरान एएनएम प्रतीक्षा राजपूत ने बालिकाओं को आयरन की गोलियां वितरित कीं और पोषक तत्वों के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक हंसराज वर्मा, कफनवाड़ा की साथिन सीमा पंजाबी, दीनार की साथिन आशा राजपूत, गायत्री शर्मा, शीला अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here