More
    Homeराजस्थानजयपुरगौमाता के नाम पर राजनीति, काले धन पर चुप्पी और चंदे पर...

    गौमाता के नाम पर राजनीति, काले धन पर चुप्पी और चंदे पर सवाल— टीकाराम जूली

    भवानीमंडी में गरजे नेता प्रतिपक्ष, बोले—गौमाता के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा बताए, चंदे के आरोपों पर जवाब क्यों नहीं देती? पंचायती राज चुनाव से पहले कांग्रेस का हल्ला बोल, जूली ने भाजपा की कथनी-करनी पर उठाए सवाल

    भवानीमंडी/जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण से पहले कांग्रेस ने चुनावी अभियान को धार देना शुरू कर दिया है। भवानीमंडी में आयोजित वृहद कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक कार्यशैली पर तीखा हमला बोलते हुए काले धन, गौमाता और चुनावी चंदे के मुद्दे पर जवाब मांगा। जूली ने सवाल उठाया कि गाय के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा इन मुद्दों पर जवाबदेही से पीछे क्यों हटती है?

    जूली ने भाजपा के पुराने वादों को निशाने पर लेते हुए कहा कि काले धन को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे और सख्त कार्रवाई की बातें कही गई थीं, लेकिन आज उन दावों के परिणामों पर सवाल पूछे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है और जनता को इन सवालों का जवाब मिलना चाहिए।

    गौमाता के नाम पर राजनीति, फिर चंदे पर चुप्पी क्यों?

    नेता प्रतिपक्ष ने अपने संबोधन में बीफ निर्यात और राजनीतिक चंदे के मुद्दे को उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,फांसी पर चढ़ा देना… वो काला धन पहले से ज्यादा हो गया है। गौमाता की बात करते थे, आज बीफ एक्सपोर्ट के मामले में हिंदुस्तान दूसरे नंबर पर आ गया है और जो लोग गौमाता का मांस काट कर बेच रहे हैं, उनसे सैकड़ों करोड़ रुपए का चंदा ये भारतीय जनता पार्टी के लोग ले रहे हैं।

    जूली ने इन मुद्दों के जरिए भाजपा की राजनीतिक प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि गौमाता के नाम पर जनता से भावनात्मक अपील करने वाली पार्टी को बीफ निर्यात और उससे जुड़े कथित राजनीतिक चंदे के आरोपों पर भी अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि जब भाजपा विपक्ष से जवाब मांगती है, तो उसे भी अपने ऊपर उठ रहे सवालों का जवाब देने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

    पंचायत चुनाव में ग्रामीण मुद्दे होंगे केंद्र में

    जूली ने पंचायती राज चुनाव को केवल जिला परिषद और पंचायत समिति की सीटें जीतने की लड़ाई मानने के बजाय ग्रामीण जनता के सवालों से जोड़ने पर जोर दिया। सम्मेलन के माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और जनता से जुड़े मुद्दों को केंद्र में लाने पर है।
    पंचायती राज चुनाव से पहले भवानीमंडी में हुआ यह सम्मेलन कांग्रेस के चुनावी अभियान का अहम पड़ाव रहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here