विशेषज्ञ शिविर में 6 बच्चों को उच्च उपचार के लिए किया गया रेफर, 23 अक्टूबर को लगेगा विशेष नेत्र रोग शिविर
कोटकासिम। जिला कलेक्टर के नवाचार उज्ज्वल बचपन अभियान के तहत बुधवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोटकासिम में बच्चों के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत हुई। अभियान के पहले दिन सेक्टर जोड़िया और बीबीरानी के कुल 43 बच्चों की जांच की गई। इनमें शिशु रोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ ने बच्चों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार दिया। दोनों विशेषज्ञों ने तीन-तीन बच्चों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान में भेजने की सिफारिश की।
शिशु और दंत रोग विशेषज्ञों ने की जांच
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि पूर्व में स्वास्थ्य जांच के दौरान चिन्हित किए गए बच्चों के उपचार के लिए ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को आयोजित शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज सैनी ने 20 बच्चों की जांच की और 17 बच्चों का उपचार किया।
वहीं, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित शर्मा ने 23 बच्चों की जांच कर 20 बच्चों का उपचार किया। दोनों विशेषज्ञों ने तीन-तीन बच्चों को उच्च उपचार के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर किया।
इन तारीखों पर लगेंगे आगामी शिविर
उज्ज्वल बचपन अभियान के शिविर प्रभारी एवं खंड कार्यक्रम अधिकारी रामशरण यादव ने आगामी शिविरों का कार्यक्रम बताते हुए कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- 15 अक्टूबर: पुर एवं बूढ़ीबावल
- 16 अक्टूबर: तिगावा एवं जादूवास
- 17 अक्टूबर: कोटकासिम
- 21 अक्टूबर: हरसौली
- 22 अक्टूबर: बघाना
- 23 अक्टूबर: विशेष नेत्र रोग शिविर
स्कूलों और आंगनबाड़ियों से संदर्भित बच्चों को मिलेगा उपचार
अभियान के तहत आगामी शिविरों में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। विद्यालयों और आंगनबाड़ियों से उपचार के लिए भेजे गए बच्चों की जांच कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों को उपचार के लिए आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए निशुल्क एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


