नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा की रात आसमान में चांद का अद्भुत और मनमोहक नजारा देखने को मिला। इस खास रात को चंद्रमा अपनी पूरी 16 कलाओं से परिपूर्ण नजर आया और उसकी दूधिया रोशनी से पूरा आसमान व धरती नहला सा गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में शरद पूर्णिमा के इस खूबसूरत चांद की तस्वीरें कैमरे में कैद की गईं, जिनमें चंद्रमा के रूप देखते ही बन रहे थे।
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब और अपनी सबसे चमकीली अवस्था में होता है। यही वजह है कि इसे साल की सबसे खूबसूरत और खास पूर्णिमा माना जाता है, जहाँ हर तरफ फैली चांदनी एक अलग ही आध्यात्मिक और शांत माहौल बना देती है।


