More
    Homeराज्ययूपीसमाजवादी पार्टी का विस्तार, पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी समेत कई नेताओं...

    समाजवादी पार्टी का विस्तार, पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी समेत कई नेताओं ने थामा दामन

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न दलों और क्षेत्रों से आए कई प्रमुख नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सपा में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में पूर्व आईएएस अधिकारी राम बहादुर पासी, बदायूं से विनोद शाक्य व कुशाग्र शाक्य और बहुजन समाज पार्टी से जुड़े राम बहादुर पाल शामिल रहे।

    कांशीराम के विचारों पर चल रही है पार्टी: अखिलेश यादव

    प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने नए नेताओं का दल में स्वागत किया और कहा कि समाजवादी पार्टी महापुरुषों तथा मान्यवर कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। इस दौरान बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि वह पार्टी से कुछ पाने की इच्छा से नहीं, बल्कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और निस्वार्थ भाव से काम करने आए हैं।

    विदेशी मंचों पर भारत के सम्मान पर चर्चा

    कार्यक्रम के दौरान अमेरिका से आईं शमीना प्रवीन ने भी समाजवादी पार्टी के मंच से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि दुनिया के तमाम देश भारत को एक 'विश्व गुरु' के रूप में मान्यता दें और इसके लिए देश में प्रगतिशील विचारों को बढ़ावा मिलना जरूरी है। सपा नेताओं ने नए सदस्यों को सदस्यता दिलाकर संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने की बात कही।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here