More
    Homeखेलमुंबई इंडियंस को फिर विजेता बनाने कमियों को दूर करना होगा :...

    मुंबई इंडियंस को फिर विजेता बनाने कमियों को दूर करना होगा : पोलार्ड

    मुम्बई । मुंबई इंडियंस के नये मुख्य कोच बने वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड ने माना है कि टीम में कुछ कमजोरियों आई है जिन्हें नये सत्र से पहले दूर करने का प्रयास किया जाएगा। पोलार्ड का कहना है कि वह फिर भी टीम को शीर्ष पर पहुंचा चाहते है पर इसके लिए सभी को अपनी कमियों को दूर करना होगा। उन्होंने माना है कि पिछले कुछ सत्र में टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है और अब समय आ गया है कि इन बातों पर ध्यान दिया जाये।  पोलार्ड का मानना है कि टीम को दोबारा निडर और दमदार क्रिकेट खेलना खेलना जो कि मुंबई इंडियंस की अब तक की पहचान रही है।पोलार्ड को महेला जयवर्धने की जगह पर कोच की जिम्मेदारी दी गयी है। पोलार्ड का मुंबई इंडियंस और उसकी सहयोगी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ाव आईपीएल 2010 से ही रहा है।
    गौरतलब है कि एक खिलाड़ी के तौर पर पोलार्ड मुंबई इंडियंस के पांच आईपीएल खिताबी अभियानों का अहम हिस्सा रहे हैं। टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी, जिसमें उनका योगदान असाधारण  रहा। इसके अतिरिक्त, वह 2011 और 2013 में मुंबई की चैंपियंस लीग टी20 खिताबी जीत में भी शामिल थे। उन्होंने आईपीएल में कुल 189 मैच खेले हैं, जिसमें 3412 रन बनाए और 69 विकेट अपने नाम किए, जो उनकी ऑलराउंड क्षमता को दिखाता है।फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में पोलार्ड ने प्रशंसकों से बात करते हुए कहा, एक टीम के तौर पर हमें यह समझना होगा कि हम उतने शानदार नहीं रहे, जितना आप हमें देखना चाहते हैं। बेहतर बनने की दिशा में पहला कदम इस बात को स्वीकार करना है। उन्होंने अपने वफादार प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आने वाले समय में फिर से वही जुनून और यादगार पल देखना चाहते हैं, जो टीम ने अतीत में दिए हैं। पोलार्ड ने जोर देकर कहा कि टीम को सबसे पहले यह समझना होगा कि वे किसके लिए खेल रहे हैं। अपने प्रशंसकों और शहर के लिए।
    गौरतलब है कि मुख्य कोच के तौर पर पोलार्ड का पहला काम टीम की समस्याओं को पहचानना और उन्हें दूर करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब व्यक्तिगत हितों से ऊपर टीम को रखा जाएगा और विरोधी टीमों को मुंबई इंडियंस की पुरानी ताकत का एहसास कराया जाएगा। अपने नए पद को खास अनुभव बताते हुए पोलार्ड ने कहा कि अभी तक यह पूरी तरह से उनके दिमाग में नहीं बैठा है कि वह अब मैदान के दूसरी तरफ इस भूमिका में हैं। हालांकि, उनकी जीतने की भूख में कोई कमी नहीं आई है और आग पहले की तरह ही जलती रहेगी, भले ही अब वह मैदान से थोड़ी दूर रहेंगे।पोलार्ड के पास इंग्लैंड की द हंड्रेड प्रतियोगिता में एमआई लंदन के मुख्य कोच के रूप में फ्रेंचाइजी कोचिंग का अनुभव पहले से है। उन्होंने महेला जयवर्धने के साथ काम करने के अनुभव को भी अहमबताया, जिससे उन्हें खेल की नई समझ मिली। अब वह इसी अनुभव और अपनी नेतृत्व क्षमता का इस्तेमाल करते हुए मुंबई इंडियंस को आगामी आईपीएल सीज़न में फिर से खिताब की दौड़ में एक मजबूत दावेदार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here