More
    Homeराजस्थानअलवरसाइकिल पर सवार टीकाराम जूली का सियासी संदेश—सत्ता का तामझाम नहीं, गांव...

    साइकिल पर सवार टीकाराम जूली का सियासी संदेश—सत्ता का तामझाम नहीं, गांव की जमीन से जुड़ाव जरूरी

    पंचायत चुनाव के अंतिम दिन अलवर ग्रामीण में जूली का सादगी भरा अंदाज चर्चा में, साइकिल से गांवों में पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में संभाला मोर्चा

    अलवर। चुनावी राजनीति में जहां बड़े काफिलों और तामझाम के जरिए ताकत दिखाने की परंपरा नजर आती है, वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पंचायत चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन साइकिल पर सवार होकर अलवर ग्रामीण विधानसभा के केसरपुर, नांगल पलखड़ी,अल्लापुर,अकबरपुर,काली खोल, साहोड़ी,सिलीसेढ़ तिराहा और उमरैण गांवों में पहुंचने का अलग अंदाज पेश किया।

    अलवर ग्रामीण क्षेत्र में उनका यह रूप केवल प्रचार की तस्वीर नहीं, बल्कि सादगी और आम लोगों से सीधे जुड़ाव का राजनीतिक संदेश भी देता नजर आया।

    जूली के इस अंदाज को भाजपा के लिए भी एक सियासी संदेश के तौर पर देखा जा सकता है—ग्रामीण राजनीति में जनता के बीच मौजूदगी, स्थानीय मुद्दों पर संवाद और जमीनी संपर्क की अहमियत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    भाजपा को चुनौती: गांवों के मुद्दों पर हो राजनीति

    पिछले कई दिनों से अलवर में पंचायत चुनाव का मोर्चा संभाल रहे जूली ने प्रचार के अंतिम दिन भी गांवों तक पहुंचने पर जोर दिया। उनका साइकिल पर प्रचार करना इस बात को रेखांकित करता है कि पंचायत चुनाव की राजनीति का केंद्र गांव, ग्रामीण मतदाता और उनकी रोजमर्रा की समस्याएं हैं।

    कांग्रेस के लिए यह प्रचार अभियान भाजपा सरकार को ग्रामीण विकास, स्थानीय सुविधाओं और जनता से जुड़ी समस्याओं के मुद्दों पर घेरने का रहा। जूली की सक्रियता के जरिए पार्टी ने गांवों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

    जयपुर से अलवर तक दो मोर्चों पर सक्रियता

    जूली की राजनीतिक सक्रियता का दूसरा पहलू भी अहम रहा। अलवर में पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी संभालने के साथ वे जयपुर में पार्टी की बैठकों और प्रदर्शनों में भी शामिल होते रहे। यानी स्थानीय चुनावी गतिविधियों के बीच प्रदेश स्तर पर विपक्ष की भूमिका भी उनकी प्राथमिकताओं में बनी रही।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here