More
    Homeराजस्थानअलवरसामोला चौराहे पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, तीन गंभीर...

    सामोला चौराहे पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, तीन गंभीर घायल

    स्कूटी पर लौट रहे परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक वाहन छोड़कर फरार

    अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में सामोला चौराहे के निकट सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सुनीता मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा आकाश मीणा, पुत्रवधू आशा मीणा और तीन वर्षीय पोती रिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

    जानकारी के अनुसार, रूपवास निवासी आकाश मीणा पुत्र प्यारेलाल मीणा सोमवार सुबह अपनी मां सुनीता, भाभी आशा और तीन वर्षीय भतीजी रिया को स्कूटी पर बैठाकर बगड़ चौराहा स्थित अपने खेत पर गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे चारों स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामोला चौराहे के निकट ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से सुनीता मीणा की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    हादसे की खबर मिलने पर परिवार में शोक छा गया। सुनीता मीणा के पति प्यारेलाल मीणा नौसेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में मुंबई में तैनात हैं। उनका बड़ा बेटा राजेश भी पिता के साथ मुंबई में रहता है। घटना की जानकारी मिलने पर पिता-पुत्र अलवर के लिए रवाना हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here