More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में आधी रात भीषण हादसा: ट्रांसफार्मर से टकराई तेज रफ्तार कार,...

    खैरथल में आधी रात भीषण हादसा: ट्रांसफार्मर से टकराई तेज रफ्तार कार, आग लगने से बाल-बाल बचे 4-5 सवार

    किशनगढ़ रोड पर यस बैंक के सामने रात करीब 2 बजे हुआ हादसा; धमाके के साथ कार और ट्रांसफार्मर जलकर क्षतिग्रस्त, पुलिस ने टेंपरेरी नंबर वाली कार को कब्जे में लिया।

    खैरथल (मिशन सच न्यूज)। शहर के किशनगढ़ रोड स्थित 40 रोड के मोड़ पर गुरुवार देर रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यस बैंक के सामने एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसफार्मर और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कार में आग लग गई।

    गेट खोलकर बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा

    टक्कर के बाद मौके पर आग की लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि कार में सवार करीब 4 से 5 लोग समय रहते गेट खोलकर बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद मौके पर आग की लपटें और लोगों की आवाजाही दिखाई दे रही है।

    दमकल ने बुझाई आग, कार पर था टेंपरेरी नंबर

    थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। शुक्रवार को मतगणना व्यवस्था में पुलिस के व्यस्त होने के कारण कार मालिक और सवार युवकों की पहचान नहीं हो सकी। प्रथम दृष्टया कार पर सामान्य नंबर प्लेट नहीं थी और टेंपरेरी नंबर होने की जानकारी सामने आई है।

    जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने में रखवा दिया है। थानाधिकारी के अनुसार शनिवार को मामले की विस्तृत जांच कर कार मालिक और उसमें सवार लोगों की पहचान की जाएगी। रात के समय हुए इस हादसे ने व्यस्त मार्ग पर सड़क किनारे लगे विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Hashtags: #MissionSachNews #KhairthalNews #RoadAccident #KhairthalTijara #RajasthanNews #CarFire #AlwarNews

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here