More
    Homeज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में केक आइसिंग प्रतियोगिता, 15 विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने...

    ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में केक आइसिंग प्रतियोगिता, 15 विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    जयपुर। सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के ज्ञान विहार स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट की ओर से शनिवार को केक आइसिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के 15 विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और बेकरी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेन्द्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। शेफ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने केक की सजावट में अपनी कल्पनाशीलता और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। विभिन्न डिजाइन और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को बखूबी प्रदर्शित किया।

    प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कॉर्पोरेट शेफ मदन (फोर्ट प्राइम) एवं शेफ दिशा शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की तकनीक, प्रस्तुति, रचनात्मकता और कार्यकुशलता के आधार पर मूल्यांकन किया।

    इस अवसर पर ज्ञान विहार स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के एचओडी एवं प्रिंसिपल डॉ. संदीप सक्सेना ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही भविष्य में सफल शेफ बनने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हॉस्पिटैलिटी उद्योग की नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना और इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर की संभावनाओं के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here