More
    Homeराजस्थानअलवरसरिस्का में वन्यजीव सुरक्षा का महाअभियान: 10 राज्यों के विशेषज्ञों ने सीखे...

    सरिस्का में वन्यजीव सुरक्षा का महाअभियान: 10 राज्यों के विशेषज्ञों ने सीखे बाघों के रेस्क्यू और फोरेंसिक जांच के गुर

    अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (IBCA) और विश्व बैंक समूह की तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न; अधिकारियों व पशु चिकित्सकों ने फील्ड प्रैक्टिकल से सीखी रोग निगरानी की बारीकियां।

    थानागाजी / अलवर (मिशन सच न्यूज)। बाघों और दुर्लभ वन्यजीवों को जानलेवा बीमारियों व शिकारियों से बचाने के लिए सरिस्का बाघ अभयारण्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (IBCA) और विश्व बैंक समूह की इस कार्यशाला में 10 राज्यों के अधिकारियों और पशु चिकित्सकों ने भाग लिया।

    रेस्क्यू, कॉलरिंग और ‘वन हेल्थ’ पर मिला प्रशिक्षण

    कार्यशाला के अंतिम दिन विशेषज्ञों ने फील्ड प्रैक्टिकल के जरिए वन्यजीव रोग निगरानी की बारीकियां सीखीं। इस दौरान डॉ. प्रदीप मलिक ने ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण को विस्तार से समझाया, जबकि डॉ. सनथ के. मुलिया ने बिग कैट्स को सुरक्षित तरीके से ट्रैक्विलाइज़ (बेहोश) करने, रेस्क्यू और कॉलरिंग के व्यावहारिक गुर सिखाए।

    शिकार और विषकांड की फोरेंसिक जांच के बताए तरीके

    सत्र के दौरान डॉ. सी.पी. शर्मा ने शिकार और विषकांड से जुड़े मामलों में फोरेंसिक जांच की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्राइम सीन प्रबंधन तथा वन्यजीव अंगों व ट्रॉफी की पहचान के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी।

    मजबूत होगा राष्ट्रीय वन्यजीव स्वास्थ्य नेटवर्क

    शाम को होटल सरोवर प्रीमियर में प्रमाणपत्र वितरण के साथ कार्यशाला संपन्न हुई। इस प्रशिक्षण से देश में प्रशिक्षित विशेषज्ञों का एक ऐसा समूह तैयार हुआ है, जो वन विभाग और स्वास्थ्य संस्थानों के साथ मिलकर राष्ट्रीय वन्यजीव स्वास्थ्य निगरानी नेटवर्क को और मजबूत करेगा।

    Hashtags: #MissionSachNews #SariskaTigerReserve #AlwarNews #ThanagaziNews #IBCA #WildlifeConservation #RajasthanNews

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here