More
    Homeराज्यराजस्थानग्रामीण, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति हैं विकसित भारत का आधार: कर्नल...

    ग्रामीण, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति हैं विकसित भारत का आधार: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

    अलवर. राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को दौसा जिले में श्रीगोपाल जी महाराज के पंचम पाटोत्सव समारोह में भाग लिया। उन्होंने दौसा जिले में श्री राजपूत समाज परगना लवाण की लाइब्रेरी उद्घाटन भी किया। राठौड़ ने कहा कि इस लाइब्रेरी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।
    कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मोदी सरकार ने मुद्रा योजना के जरिए सामान्य व्यक्ति के हुनर को निखारने का काम किया, उस हुनर को पहचान दिलाने और लोगों को सशक्त बनाने का काम किया है एवं आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आधार हैं और मोदी सरकार निरंतर इनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार के सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर समाज के हर वर्ग का अटूट विश्वास है।कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी पाटोत्सव समारोह में उपस्थित होकर सभी के सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्रार्थना की। साथ ही कर्नल उन्होंने महिला उद्यमियों का हुनर देखा और उनकी सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here