More
    Homeदेशशाबास बेटीः अलवर की किरण ने जापान की पत्रिका में बनाया स्थान

    शाबास बेटीः अलवर की किरण ने जापान की पत्रिका में बनाया स्थान

    अलवर. दादर की बच्ची किरण कौर की पेंटिंग जापान की सबसे उत्कृष्ट पत्रिका”हिंदी की गूंज” का कवर पृष्ठ बनी है।  हिंदी की गूंज जापान की एकमात्र हिंदी की त्रैमासिक पत्रिका है जो विश्व भर में हिंदी का प्रसार-प्रचार कर रही है पिछले कई वर्षों से अनवरत प्रकाशन जारी है। इस हिंदी की त्रैमासिक पत्रिका की ओर से किरण को सहयोग राशि भी दी जाएगी। इस पत्रिका में रितिक जाटव, ज्योति कौर व जसविंदर की पेंटिंग भी छपी है।

    महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दादर की  प्रिंसिपल श्रीमती गीता ठाकुर ने बताया कि कक्षा 7 की बच्ची किरण कौर की पेंटिंग को जापान की त्रैमासिक पत्रिका “हिंदी की गूंज”  का कवर पृष्ठ बनाया गया है। ये जानकारी जापान से पत्रिका की सरंक्षक एवम प्रधान सम्पादिका डॉ रमा शर्मा ने दूरभाष द्वारा दी। तथा बताया कि नवम्बर माह में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में  किरण कौर को सम्मानित किया जाएगा।  किरण कौर की पेंटिंग में ग्रामीण भारत को दर्शाया गया है । प्रिंसिपल श्रीमती गीता ठाकुर ने बताता कि इससे पूर्व हमारे ही स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा जसविंदर कौर की पेंटिंग जापान की इसी पत्रिका में छपी थी फोटो व मय जानकारी सहित ये हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि हमारे स्कूल के बच्चे अपनी बहुआयामी प्रतिभा को स्कूल में निखार रहे है और दूर देश विदेश में अपना व स्कूल का नाम रोशन कर रहे है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here